यूपी के डीआईजी सीबी सीआईडी डॉ अखिलेश निगम’ अखिल’ से मिले कवि राजकुमार यादव, हुए सम्मानित
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
लखनऊ/ हैदराबाद, 28 मई, 2025. हैदराबाद के विशिष्ट समाजसेवी तथा चर्चित कवि राजकुमार यादव पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के अयोध्या और लखनऊ दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के डीआईजी सीबी सीआईडी डॉ अखिलेश निगम ‘ अखिल’ द्वारा आमंत्रण पर उनसे लखनऊ स्थित कार्यालय जाकर सौजन्य मुलाकात की और साहित्य और काव्य लेखन विधाओं पर चर्चा की. इस दौरान कवि राजकुमार यादव को डीआईजी सीबी सीआईडी अखिल जी ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में ही भव्य स्वागत और अभिनंदन किया. इस मौके पर घंटों उनसे चर्चा के उपरांत डॉ. अखिलेश निगम ‘ अखिल’ जिन्हें काव्य और साहित्य विधाओं में अच्छी पकड़ है, अपने अभिन्न मित्र तथा कवि राजकुमार यादव को श्रद्धा पूर्वक सम्मानित किया. इसके लिए कवि राजकुमार यादव ने उन्हें धन्यवाद कहते हुए आभार प्रकट किया .