गौतम अडानी छोड़ा अध्यक्ष पद

गौतम अडानी ने अडानी पोर्ट्स के एग्जीक्यूटिव अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अब वह नॉन – एग्जीक्यूटिव अध्यक्ष होंगे. कंपनी ने मनीष केजरीवाल को एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया है . पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7% से बढ़कर 3, 310. 60 करोड़ रुपए हो गया, लेकिन इसके बावजूद अडानी पोर्ट्स के शेयर गिरे

नई दिल्ली / हैदराबाद, 6 अगस्त, 2025. गौतम अडानी ने अडानी पोर्ट्स एण्ड स्पेशल इकोनामिक जोन ( एपीएसईजेड ) में एग्जीक्यूटिव पद छोड़ दिया है. यानी अब वह कंपनी के एग्जीक्यूटिव अध्यक्ष नहीं रहेंगे. वह कंपनी के मुख्य प्रबंधकीय पद से भी हट जाएंगे. कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने गौतम अडानी को 5 अगस्त 2025 से नॉन — एग्जीक्यूटिव अध्यक्ष बनाने की मंजूरी दे दी है . दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन कंपनी ने वित्त वर्ष 2025–26 की पहले नतीजे भी जारी किए हैं. इसमें पिछले साल के मुकाबले 7% का मुनाफा हुआ है. हालांकि, इन नतीजों के बावजूद अडानी पोर्ट्स के शेर 2.38% गिरकर बंद हुए अडानी पोर्ट्स ने मनीष केजरीवाल को 5 अगस्त से 3 साल के लिए कंपनी का एडिशनल डायरेक्टर( नों एग्जीक्यूटिव स्वतंत्र) नियुक्त किया है . शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही यह नियुक्ति पक्की होगी . मंजरी 3 महीने के अंदर लेनी होगी. वहीं, गौतम अडानी इसी दिन से कंपनी के अध्यक्ष नहीं रहेंगे. वह सिर्फ नॉन — एग्जीक्यूटिव अध्यक्ष रहेंगे.