जुबीन गर्ग की मौत हादसा या साजिश ?

असम के रॉकस्टार जुबीन गर्ग की मौत का रहस्य काफी वक्त से गहराया हुआ है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन की वजह का खुलासा हुआ है. सिंगापुर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप दी है. पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार किया है और यह साफ कर दिया है कि दिग्गज गायक की मौत तैराकी करते वक्त पानी में डूबने से हुई है. इस मामले में किसी तरह का आपराधिक हिंसा या हत्या की आशंका नहीं है.


सिंगापुर/ नई दिल्ली/ हैदराबाद, 2 अक्टूबर 2025. मौत में गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं —- एसपीएफ
सिंगापुर पुलिस फोर्स ने जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच रिपोर्ट भारत के उच्चायोग को सौंप दिए हैं. गौरतलब है कि बीते 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबिन को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला गया था. एसपीएफ ने पहले ही साफ कर दिया था कि गायक की मौत में गड़बड़ी की आशंका नहीं है. अब फिर एसपीएफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जुबिन की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान पानी में डूबने से हुई.

प्रबंधक और आयोजक की हो चुकी है गिरफ्तारी
उधर, सीआईडी की विशेष जांच टीम सीट ने बुधवार को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और गाय के प्रबंधक सिद्धार्थ सरमा को हिरासत में ले लिया. दोनों को कोर्ट में हाजिर करने के बाद जहां से उन्हें न्यायाधीश द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस बीच आधिकारिक मालूम पड़ा है कि
प्रबंधक पर मनी लांड्रिंग के जरिए संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इस मामले में 10 अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है.