12 बच्चों के पिता ने तीन बार संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

नंदमूरि तारक रामा राव, साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम और जूनियर एनटीआर के दादा, ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी बनाई और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने 70 की उम्र में दूसरी शादी की


हैदराबाद, 16 अप्रैल, 2025. फिल्मों की तरह फिल्मी सितारों की कहानियां भी किसी मूवी से कम नहीं होती. चलिए ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने मां की बेटी से शादी की तो 70 की उम्र में दूसरा ब्याह रचाया था. वह खुद साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम थे तो फैमिली में कई सुपरस्टार हुए . यह कोई और नहीं बल्कि फेमस सुपरस्टार नंदमूरि तारक रामा राव हैं जो रिश्ते में जूनियर एनटीआर के दादा लगते हैं. वह एक्टर होने के साथ-साथ सफल राजनेता भी थे जिन्होंने साल 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की नींव रखी . आगे चलकर उनके दामाद एन चंद्रबाबू नायडू ने इस पार्टी की कमान संभाली और राज्य के मुख्यमंत्री भी बने और हैं .

कभी करते थे होटल में दूध बेचने का काम
नंदमूरि तारक रामा राव को देशभर के लोग एनटीआर के नाम से जानते हैं. यही नाम उनके पोते ने भी रखा. 18 मई 1923 में आंध्र प्रदेश में पैदा हुए एनटीआर एक छोटे से गांव निम्माकारू से आते हैं. वह स्कूल के साथ-साथ परिवार को भी संभालते थे. उन्होंने होटलों में दूध बेचने का काम भी किया . फिर कॉलेज पूरा करने के बाद उन्हें सरकारी नौकरी भी मिल गई. मगर एनटीआर के सिर पर एक्टर बनने का भूत सवार था और इसलिए उन्होंने तीन हफ्तों के अंदर नौकरी को लात मार दी.

पहली बार प्ले किया था महिला का रोल
नंदमूरि तारक रामा राव ने पहली बार एक्टिंग स्कूल में की थी जब वह एक नाटक में महिला बने थे. बस फिर उन्होंने ठान लिया था कि वह एक्टर बनेंगे. इस तरह उन्होंने तेलुगू फिल्म ” माना देशम ” से करियर की शुरुआत की. यहीं से उनके करियर ने हवा भरी और वह धड़ाधड़ फिल्में करते गए. नंदमूरि ने करीब 300 फिल्मों में काम किया . वह स्क्रीन पर कभी राम बने तो कभी श्री कृष्णा . पर्दे पर वह 17 बार श्री कृष्ण का रोल निभा चुके हैं. उनकी आखिरी फिल्म की बात करें तो वह 1993 में दिखे थे .

खुद बनाई पार्टी, बने तीन बार सीएम

फिल्मों के साथ-साथ उनका योगदान राजनीति में भी रहा . उन्होंने साल 1982 में तेलुगु देशम पार्टी बनाई और राजनीति में उतरे. कभी आंध्र प्रदेश कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन जब वह राजनीति में उतरे तो उन्होंने कांग्रेस को हिला कर रख दिया था. एनटीआर आंध्र प्रदेश के साल 1983 से 1994 के बीच तीन बार मुख्यमंत्री रहे.

खुद बनाई पार्टी, बने तीन बार सीएम

फिल्मों के साथ-साथ उनका योगदान राजनीति में भी रहा . उन्होंने साल 1982 में तेलुगु देशम पार्टी बनाई और राजनीति में उतरे. कभी आंध्र प्रदेश कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन जब वह राजनीति में उतरे तो उन्होंने कांग्रेस को हिला कर रख दिया था. एनटीआर आंध्र प्रदेश के साल 1983 से 1994 के बीच तीन बार मुख्यमंत्री रहे.

नंदमूरि तारक रामा राव ने की थी मामा की बेटी से शादी
एनटीआर ने 20 साल की उम्र में मामा की बेटी बासव तारकम संग शादी रचाई थी. यह साल था 1942. दोनों के 8 बच्चे हुए 4 बेटियां और 4 बेटे. जब एनटीआर की पत्नी का शादी के 43 साल बाद निधन हो गया तब उन्होंने 70 की उम्र में तेलुगु लेखिका लक्ष्मी पार्वती संग दूसरी शादी की . दोनों सदियों से उनके फूल 12 बच्चे हुए. वहीं, आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू एनटीआर के दामाद हैं .