हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की शादी की खबर सुन भाजपा नेता सुकांत मजूमदार और लॉकेट चैटर्जी जैसे नेता फूल और मिठाइयां लेकर बधाई देने पहुंचे.
कोलकाता/ हैदराबाद, 18 अप्रैल, 2025. पश्चिम बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष 61 साल की उम्र में आज दूल्हा बनने जा रहे हैं. शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 को कोलकाता के न्यू टाउन स्थित उनके आवास पर बेहद सादगी भरे समझ में वह भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार के साथ प्रणयसूत्र में बंधेंगे और सात फेरे लेंगे. इस शादी में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बाराती बनकर शामिल होंगे, जिससे यह समारोह राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है.
दुल्हन बनेगी रिंकू मजूमदार
रिंकू मजूमदार, जिनकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है, न्यू टाउन कोलकाता में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय नेता है . वह तलाकशुदा हैं और उनके 26 वर्षीय बेटे भी हैं, जो कोलकाता के साल्ट लेक में आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं . कहते हैं कि दिलीप और रिंकू की मुलाकात पार्टी के एक कार्यक्रमों के दौरान हुई थी, और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी. खास बात यह है कि रिंकू ने ही 2024 के लोकसभा चुनाव में दिलीप की हार के बाद उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था .
बधाई देने पहुंचे भाजपा नेता
यह शादी पूरी तरह निजी और सादगी भरी होगी, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा भाजपा नेता शामिल होंगे. सूत्र बताते हैं कि बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस समारोह में बाराती बनकर शिरकत करेंगे. समझ में कोई भव्य आयोजन नहीं होगा, लेकिन बाद में दिलीप घोष के गृहनगर खड़गपुर में एक बड़े समारोह की योजना है. शादी की खबर सुन भाजपा नेता सुकांत मजूमदार और लॉकेट चैटर्जी फूल और मिठाइयां लेकर बधाई देने पहुंचे.
मां की इच्छा और शादी का फैसला
दिलीप घोष, जो 1984 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े थे और 2014 में बीजेपी में सक्रिय हुए, अब तक अविवाहित थे. उनकी मां पुष्पलता घोष लंबे समय से उनके लिए जीवनसाथी की तलाश में थी . 41 साल बाद, मां की इच्छा और रिंकू के प्रस्ताव ने दिलीप को इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए राजी किया . बताया जाता है कि रिंकू मजूमदार ने दिलीप घोष की मां से मुलाकात कर उन्हें इस शादी के लिए मनाया था.