तेजस्वी के घर जाकर मिले सीपीएम महासचिव एम ए बेबी, बोले — बिहार में इंडिया अलायं

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
माकपा के राष्ट्रीय महासचिव एम ए बेबी ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर दोनों नेताओं ने देश एवं प्रदेश की राजनीति
पटना/ हैदराबाद, 5 मई, 2025. 2 दिन के बिहार दौरे पर आए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ( माकपा ) के राष्ट्रीय महासचिव एम ए बेबी ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की . इस मौके पर दोनों नेताओं ने देश एवं प्रदेश की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की. पार्टी के नेता मनोज चंद्रवंशी ने इसकी जानकारी दी. इस दौरान माकपा के राज्य सचिव एवं विधायक भी मौजूद थे. इससे पहले सोमवार को जमाल रोड स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एम ए बेबी ने कहा कि भाजपा को हराकर बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनानी है. सोमवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सांप्रदायिक ताकतों को रोकना है. माकपा कांग्रेस समेत अन्य सहयोगी दलों के साथ बिहार चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने को तैयार है. जमाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में मदुरै में माकपा की 24वीं पार्टी कांग्रेस हुई. इसमें पूरे भारत और प्रत्येक राज्य में वामपंथी, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की एकता बनाकर आरएसएस नियंत्रित भाजपा और उसके सहयोगियों को हारने का आह्वान किया गया. इस आह्वान की पहली परीक्षा बिहार विधानसभा चुनाव में होगी. माकपा इस बात का स्वागत करती है कि बिहार के महागठबंधन ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहले से ही एकजुट और गंभीर तैयारी शुरू कर दी है. बिहार राज्य सचिव मंडल की बैठक एमए बेबी और अशोक धावले के मार्गदर्शन में हुई. सचिव मंडल ने 24 वीं पार्टी कांग्रेस द्वारा तय कार्यों को पूरा करने के लिए ठोस निर्णय लिया . वहीं, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा ने 20 मई को प्रस्तावित अखिल भारतीय आम हड़ताल और ग्रामीण क्षेत्रों में हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. प्रेस वार्ता में माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक धावले, राज्य सचिव लल्लन चौधरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, विधायक दल के नेता अजय कुमार मौजूद रहे.
बिहार में नई सरकार बनाइए, लंपट का इलाज होगा, अति पिछड़ा रैली में गरजे तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की है. पटना में अति पिछड़ा जगाओ रैली संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें एक मौका दीजिए, लंपट का इलाज होगा . अपराध और भ्रष्टाचार करने वाला जेल जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने भाजपा पर नीतीश को हाईजैक करने का आरोपी लगाया .