वरिष्ठ पत्रकार व ट्रेड यूनियनिस्ट डॉ. के विक्रम राव का निधन

लखनऊ/ हैदराबाद, 16 मई, 2025 . डॉ विक्रम राव बेबाकी बोलते थे, लिखते थे और सबकी पोल खोलते थे . इमरजेंसी के प्रखर विरोध के कारण उन्हें सदा याद रखा जाएगा . किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने वरिष्ठ पत्रकार, निडर ट्रेड यूनियनिस्ट और भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ ( आईएफ डब्ल्यू जे ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के विक्रम राव के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है. डॉक्टर के विक्रम राव का निधन बीते 12 मई, 2025 को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में सांस संबंधी रोग के कारण हुआ. 8 दशक तक निरंतर चलने वाली कलम अब खामोश हो गई. डॉ के विक्रम राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ सुनील और ‘ इंडिया ब्रॉडकास्ट’ के वरिष्ठ पत्रकार देहाती विश्वनाथ ने कहा कि देश दुनिया के पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को एक जुट कर उनके हक – हकूक की लड़ाई को धार देने वाले डॉ. राव के जाने से श्रमजीवी पत्रकारों को गहरा आघात लगा है. डॉ सुनीलम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, अपने अंतिम वर्षों में भी डॉ विक्रम राव एक योद्धा बन रहे, साप्ताहिक डायलिसिस होती रही, पत्नी और बच्चों ने अधिकतम संभव सेवा की . हम उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हैं.