
चचिया ससुर के साथ फरार हुई पत्नी ! परेशान पति का हुआ बुरा हाल
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के पुरनपुरा गांव में एक बहू ने अपने दो बच्चों को लेकर अपने चाचा ससुर नंदराम के साथ कहीं फुर्रर हो गई है
इटावा / हैदराबाद, 20 मई, 2025. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुरनपुरा गांव में एक बहू ने अपने दो बच्चों को लेकर अपने चाचा ससुर नंदराम के साथ कहीं फुर्रर हो गई है. जबकि अपने एक बेटे को पति के पास छोड़ गई है. परेशान पति जितेंद्र और ससुर ने महिला व बच्चों को ढूंढ कर लाने वाले को 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है . पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले ने पूरे इलाके में हलचल पैदा कर दी है. पुरनपुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उनके तीन बच्चे ( एक बेटा दो बेटियां ) हैं. जितेंद्र कुमार टैक्सी ड्राइवर है लेकिन उनकी जिंदगी उसे वक्त उथल-पुथल हो गई जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी दो बेटियों के साथ उनके चाचा नंदराम के साथ कहीं फुर्रर हो गई है. जितेंद्र ने बताया कि 3 अप्रैल को वह टैक्सी लेकर कानपुर गए थे लेकिन जब वह लौटे तो पत्नी और दोनों बेटियां घर से गायब थी जबकि उनका बेटा घर पर ही था एवं चाचा नंदराम भी गायब हैं
पुलिस ने बताया
वरिष्ठ पुलिस सहायक अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उसराहार पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है एवं महिला और बच्चों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. पकड़े जाने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पत्नी ढूंढने वाले को 20 हजार का इनाम
जितेंद्र और उनके पिता श्याम किशोर ने 1 महीने तक अपने स्तर पर महिला और बच्चों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला . फिर उन्होंने इसकी शिकायत उसराहार पुलिस थाने में दर्ज कराई . जब पुलिस की तलाश में नाकाम रही, तो परिवार ने बच्चों और बहू को ढूंढ कर लाने वाले के लिए 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर दी . श्याम किशोर ने दुखी मन से कहा,” हमारी बहू हमारी छोटे भाई नंदराम के साथ फरार हो गई. इलाके में लोग हंस रहे हैं. हमें बहुत दुख है, हम चाहते हैं कि बच्चे वापस मिले. बहु रहना चाहे तो रहे, नहीं तो जाए. लेकिन बच्चों को लाने वाले को 20 हजार रुपए देंगे.”
जितेंद्र ने बताई ये बात
जितेंद्र ने बताया कि नंदराम का हमारे घर आना जाना था. वह मेरी पत्नी के चाचा ससुर है. पता नहीं यह सब कैसे हुआ. मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही. ” बल्कि पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है. इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है .