पानी पानी हुआ मुंबई

मध्य रेलवे की मेन लाइन पर कल्याण की ओर जाने वाली धीमी लोकल ट्रेनें 5 मिनट की देरी से चल रही है, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर से आने वाली तेज लोकल ट्रेनों में औसतन 10 मिनट की देरी दर्ज की गई है.

मुंबई/ हैदराबाद, 26 मई, 2025. मानसून की शुरुआत के साथ ही मुंबई के लोग परेशान है . देर रात से ही हो रही लगातार बारिश ने मायानगरी की रफ्तार को ठप कर दिया है. आसमान से लेकर जमीन तक इसका असर देखने को मिल रहा है. मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की तरफ से मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है . मध्य रेलवे, हार्वर्ड और वेस्टर्न रेलवे की लोकल सेवाएं प्रभावित हुई है, जिससे दफ्तर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मध्य रेलवे की मेन लाइन पर कल्याण की ओर जाने वाली धीमी लोकल ट्रेनें 5 मिनट की देरी से चल रही है, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर आने वाली तेज लोकल ट्रेनों में औसतन 10 मिनट की देरी दर्ज की गई है. धीमी लोकल सेवाएं भी सामान्य से 5 मिनट देरी से चल रही है.

मेट्रो में भरा पानी
वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर पहली बारिश में पानी भर गया. सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच केवल 1 घंटे में सबसे अधिक बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन में दर्ज की गई, जहां 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. इसके अलावा, ए वार्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिमी, और म्युनिसिपल हेड ऑफिस में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई. कोलाबा फायर स्टेशन में 77 मिमी, ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल में 67 मिमी, मेमनवाडा फायर स्टेशन में 65 मिमी, मालाबार हिल में 63 मिमी और डी वार्ड में 61 मिमी बारिश मापी गई. पूर्वी सबब्र्स की बात करें तो वहां तुलनात्मक रूप से कम बारिश हुई है. मानखुर्द फायर स्टेशन और एमपीएस स्कूल मानखुर्द में केवल 16 मिमी, नूतन विद्यालय मंडल में 14 मिमी और कलेक्टर कॉलोनी में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वेस्टर्न सबब्र्स में बांद्रा सुपारी टैंक, गजदरबंध पंपिंग स्टेशन और खार दांडा में 29 मिमी, जबकि स्वच्छता विभाग वर्कशाॅप, एचई वार्ड ऑफिस और विले पार्ले फायर स्टेशन में 22 मिमी वर्षा हुई है.

प्रशासन सतर्क रहे और सहायता प्रदान करे: एकनाथ शिंदे

राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में खासकर मुंबई-कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है . उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को सतर्क रहने और राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं .

भारी बारिश से लोग परेशान

तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ और डालियां गिरने की घटनाएं भी सामने आई है. सिटी में चार स्थानों पर और वेस्टर्न सबबर्स में पांच जगहों पर पेडों के गिरने की सूचना है.

अजीत पवार ने बारामती का दौरा किया रद्द

महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री अजीत पवार ने अपना बारामती दौरा रद्द कर दिया है. वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मूसलाधार बारिश को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. खबर है कि बारामती, इंदापुर और सोलापुर के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई है मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है और इस वजह से आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है .