वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने किया हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

हैदराबाद, 31 मई, 2025. शुक्रवार शाम को वीणा वादिनी साहित्यिक समिति, हैदराबाद के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाए जाने की खबर है. यह आयोजन यहां के सुल्तान बाजार स्थित आर्यकन्या विद्यालय में समिति के अध्यक्ष विभा भारती की अध्यक्षता और महासचिव एवं विशिष्ट कवियित्री सुधा ठाकुर की संचालन में हुआ. इस कार्यक्रम में हैदराबाद नगर के प्रमुख समाचार पत्रों एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के वरिष्ठ हिंदी पत्रकारों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले प्रमुख हिंदी पत्रकारों में हिंदी मिलाप के ब्यूरो चीफ एफ. एम सलीम, इंडिया ब्रॉडकास्ट के ओ न्यूज़ हिंदी पोर्टल के न्यूज़ एडिटर देहाती विश्वनाथ, लोकल हिंदी हैदराबाद के संदेश भारद्वाज, और तेलंगाना समाचार के संपादक के. राजन्ना का स्वागत और सम्मान वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रुतिकांत भारती, नगर के चर्चित कवि पुरुषोत्तम कडेल, समाजसेवी प्रदीप जाजू और भक्तराम जी प्रमुख थे . इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हैदराबाद नगर में किसी भी साहित्यिक संस्थान द्वारा हिंदी पत्रकारों को सम्मान और हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना बड़ी बात है. वहीं, सम्मानित होने वाले पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के सभी पदाधिकारी खासकर संस्थापक सचिव कवियित्री सुधा ठाकुर एवं समिति की अध्यक्ष विभा भारती की प्रशंसा की और हिंदी पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए आभार प्रकट किया. इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा समिति की अध्यक्ष विभा भारती ने सभी पत्रकारों का परिचय दिया और कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर पत्रकारों की सराहना की . जबकि इस मौके पर काव्य संध्या सह गोष्ठी का आयोजन भी किया गया. जिसका संचालन नगर के प्रसिद्ध चर्चित कवि पुरुषोत्तम कडेल ने किया. आयोजित कवि गोष्ठी में कवियित्री डॉ. रेखा देवी वर्मा, डॉ. कविता, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ. मुमताज सुल्ताना, कवि पुरुषोत्तम कड़ेल. सीताराम माने, अनिल कुमार गुप्ता, पूनम जोधपुरी, दीपशिखा पांडे, उमा सोनी,कवियित्री ममता जायसवाल, सत्यनारायण काकड़ा एवं सुधा ठाकुर ने खूबसूरत रचनाएं सुनाएं. आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव ने की. काव्य गोष्ठी की विशेषता यह रही कि एक ही मंच पर साहित्यिक समिति व गीत चाँदनी पंडित गंगाराम स्मारक मंच वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के सदस्य गण उपस्थित थे. अतिथियों के रूप में सर्वश्री श्रुतिकांत भारती, प्रदीप जाजू, भक्तराम जी, शोभा दुबे प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी मौजूदगी और सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और आयोजन को सफल बनाया. और कार्यक्रम के समापन पर डॉ. रेखा देवी वर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित होने वाले पत्रकारों और कवियों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. इस संपूर्ण समारोह का संयोजन और संचालन प्रसिद्ध कवियित्री सुधा ठाकुर ने किया. हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रारंभ होने से पहले दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार तथा इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनरलिस्ट के अध्यक्ष के विक्रम राव के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके आत्म शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.