प्रमुख लोहियाववादी व समाजवादी समूह निकलेंगे कश्मीर सद्भावना यात्रा पर, करेंगे श्रीनगर, पहलगाम इलाकों का दौरा

सेवानिवृत न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह

पूर्व मंत्री समाजवादी नेता रमाशंकर सिंह
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 18 जून, 2025. प्रख्यात लोहिया वादी विचारक और विशिष्ट समाजसेवी, सेवानिवृत न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा लोहिया समाजवाद के प्रखर वक्ता रमाशंकर सिंह जम्मू कश्मीर, श्रीनगर और पहलगाम के प्रभावित इलाकों में सद्भावना यात्रा का नेतृत्व करेंगे. सद्भावना यात्रा आयोजन के पीछे यह दिखाना है कि सभी भारतीय नागरिक आप कश्मीर के लोगों के साथ एकजुट होकर खड़े हैं. सद्भावना यात्रा के दौरान यह समूह आतंकवादी कार्रवाई के पीड़ितों से भी मिलेंगे और 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के पीड़ितों को बचाने और उन्हें आश्रय देने वाले परिवारों से भी मिलेगा. कश्मीर जाने वाले समूह में प्रसिद्ध समाजवादी नेता तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर के संस्थापक कुलपति, रमाशंकर सिंह, हैदराबाद से विशिष्ट समाजवादी विचारक तथा लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष टी. गोपाल सिंह, गोरखपुर से अरुण श्रीवास्तव और आईटीएम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रणधीर गौतम प्रमुख शामिल है.