हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट

हैदराबाद, 24 जून, 2025. बीते कल विशिष्ट स्वतंत्रता सेनानी पंडित गंगाराम स्मारक मंच द्वारा मंच के मंत्री श्रुतिकांत भारती का, जिन्हें भारत सरकार के कोयला एवं खान मंत्रालय द्वारा हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत किए जाने पर हैदराबाद के सुल्तान बाजार स्थित आर्य कन्या विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत सम्मान किया गया. इस मौके पर उन्हें शाल और मोतियों की माला व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया. आयोजित कार्यक्रम में भक्तराम जी, प्रदीप जाजू, मुनीजी महाराज, पुरुषोत्तम कडेल, ठाकुर दिनेश सिंह, विभा भारती, सुधा ठाकुर, माधुरी मिश्रा, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, उमा तिवारी एवं डॉ. मुमताज सुल्ताना प्रमुख उपस्थित थे. आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित बुद्धिजीवियों ने श्रुतिकांत भारती को ससम्मान बधाई देते हुए हिंदी की दिशा और दशा पर अपने विचार रखे. अंत में भक्तराम जी ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की.