गजब लव स्टोरी

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट

पिता की आशिकी पता चलने के बाद बेटे ने निकाह करने से साफ मना कर दिया है. ऐसे में शकील घर में रखे पैसे और सोना लेकर भाग गया और अपनी होने वाली बहू को ही अपनी दुल्हन बना लिया.

रामपुर/ हैदराबाद, 24 जून, 2025. एक पिता ऐसा भी, जिसने अपनी प्रेमिका को अपने बेटे की पत्नी बनाने की प्लानिंग कर डाली. ताकि उसका लव अफेयर छुपा रहे और परिवार में किसी को शक भी न हो. अपने लव अफेयर को छुपाने के लिए शकील नाम के एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे का निकाह अपनी प्रेमिका से तय कर दिया. परिवार ने जब इस रिश्ते का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. शकील की पत्नी को शक था कि उसकी होने वाली बहू से पति का अफेयर चल रहा है. उसने अपने रिश्तेदारों को भी यह बात बताई थी. लेकिन परिवार में किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. हालांकि, शकील के बेटे ने अपने पिता की करतूत के सबूत इकट्ठा किए और परिवार के सामने रख दिए. अपनी पोल खुलती देख शकील ने जो किया उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है. यहां के बांसनगली गांव के रहने वाले शकील ने अपने नाबालिग बेटा का रिश्ते 18 साल की लड़की से तय किया था. शकील की पत्नी के मुताबिक, वो अपने बेटा का रिश्ता नहीं करना चाहती थी. लेकिन शकील नहीं माना. शकील ने अपनी बात मनवाने के लिए बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट की. उन पर दबाव बनाया और लड़की के साथ रिश्ता तय कर दिया . यह कहानी यहां खत्म नहीं हुई, अपने नाबालिग बेटे के साथ जबरदस्ती रिश्ता तय कराने के बाद शकील होने वाली बहू से मोबाइल पर दिन रात बात करने लगा. शकील के परिवार वालों ने इसका जोरदार विरोध किया लेकिन शकील ने किसी की नहीं सुनी और परिवार वालों के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी. पिता की आशिकी पता चलने के बाद बेटे ने निकाह करने से मना कर दिया. ऐसे में शकील घर में रखे पैसे और सोना लेकर फुर्रर हो गया और अपनी होने वाली बहू को ही अपनी दुल्हन बना लिया. शकील के बेटे के मुताबिक, उसके दादा दादी को सब पता था. उन्होंने इस पूरे कांड में पिता शकील का साथ दिया और निकाह में पूरी मदद की .

बेटे ने निकाह के लिए मन कर दिया और कहा उसे लड़की के साथ रिश्ता नहीं करूंगा. चाहे कुछ भी हो जाए. यह बात सुनकर मेरा पति घर पर रखे पैसे और सोना लेकर फुर्रर हो गया. हम यह गेम नहीं तब समझ नहीं पाए. यह बोलते रहे कि हमने यह लड़की गोद ली है. बाद में उसी से निकाह कर लिया

बहू की जगह मिली सौतन
शकील की पत्नी के मुताबिक पति शकील उस लड़की के लिए मुझे मारा करते थे. वे दो बार पकड़े गए थे. इनको मना किया लेकिन ये नहीं माने. पकड़ी जाने के बाद उन्होंने कहा कि बेटे का निकाह उससे कराना है. हम लोग नहीं माने. उन्होंने हमारे साथ फिर से मारपीट की आप रिश्ते के लिए हम सबको राजी करवा लिया. मेरा बेटा 15 साल का है. इलाके के लोगों को उनकी कहानी पता है. रिश्ते होने के बाद भी ये नहीं माने. बहु से कोई भी ससुर इतनी बात नहीं करता है. ये पूरा दिन उसके साथ वीडियो कॉल करते थे. पहले मेरी बात किसी ने नहीं मानी. जब मैंने और मेरे बेटे ने इनके खिलाफ सबूत इकट्ठा किए और उन्हें इसकी भनक लगी तब ये फुर्रर हो गए.