जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल

श्रीनगर/ हैदराबाद, 24 जून, 2025. मंगलवार को पांच दिवसीय यात्रा में शामिल प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला से उनके निवास पर मुलाकात की. इस दौरान जम्मू कश्मीर के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई. उल्लेखनीय है कि यह प्रतिनिधिमंडल कश्मीर और देश में अमन चैन, शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए पांच दिवसीय यात्रा पर जम्मू कश्मीर में पहुंची हुई है. यात्रा का उद्देश्य सरकार द्वारा फैलाया जा रहा झूठ की आतंकवाद कश्मीर में उदय हो रहा है, यह सर्वथा असत्य है. कश्मीरी हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं. कश्मीर की जनता भारत सरकार की तरफ आशा की निगाह से देख रही है. इसकी चर्चा डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने उनसे मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडलीय सदस्यों से की और कहा कि सरकार कश्मीरियों और मुसलमानों को बदनाम करने का काम कर रही है और हमारी संस्कृति और सभ्यता नष्ट करने का भी… और यही वजह है कि देश के कुछ लोग कश्मीरियों को संदेह की निगाह से देख रहे हैं. नेशनल कांफ्रेंस नेता ने चर्चा के दौरान कहा, जिन लोगों ने पहलगाम में निहत्थे लोगों पर हमला किया हमारे कश्मीर की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम किया. डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मुलाकात करने वाले प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कहा कि मुझे आप लोगों से विनती के साथ आशा और अपेक्षाएं हैं कि आप लोग देश की जनता को बताएं कि कश्मीरी जनता के साथ सरकार कितना अन्याय कर रही है. कश्मीर के लोग अमन और शांति में विश्वास रखने वाले हैं. उन्होंने कहा कि हम सबको एक साथ संगठित होकर आतंकवादियों से मुकाबला करना होगा ताकि देश और कश्मीर से आतंकवाद और नफरत को उखाड़ फेंकना है. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला से उनके निवास पर मुलाकात और चर्चा में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों में राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक मध्य प्रदेश डॉ. सुनीलम, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व आईटीएम विश्वविद्यालय संस्थापक रमाशंकर सिंह, मधु दंडावती फाउंडेशन के अरुण श्रीवास्तव. सेवानिवृत न्यायाधीश तथा विशिष्ट समाजवादी चिंतक टी. गोपाल सिंह, आईटीएम विश्वविद्यालय प्रो कॉम आईआईटी मुंबई रणधीर गौतम, शत्रुघन यादव, किसान संघर्ष समिति व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, उत्सव यादव समता मार्ग प्रमुख शामिल थे.