सुहागरात पर कत्ल : नींद की गोलियों से किया बेहोश, फिर प्रेमी संग पति को मारा : 18 एकड़ जमीन कब्जाने
का प्लान फेल

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट
यूपी के कुशीनगर में सुहागरात पर दुल्हन ने खाने में नींद की गोलियां मिला दी. खाना खाने के बाद दूल्हा जब बेहोश हो गया तब दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे चाकू से गोदकर उसे मार डाला. पुलिस ने जबलपुर के इंद्र कुमार तिवारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दुल्हन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
कुशीनगर/ गोरखपुर/ जबलपुर/ हैदराबाद, 3 जुलाई, 2025. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. पडरौना के सुकरौली — मझना नल के पास पिछले महीने 6 जून को जबलपुर के युवक की हत्या कर लाश को फेंक दिया था. इस मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को सबूतों के साथ गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है. हत्या का कारण युवक के साथ फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश बताया जाता है. इस बारे में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुकरौली में मिले शव की पहचान कर ली गई है. मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के पड़वार गांव निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई है.
पुलिस ने महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इंद्र कुमार हत्या मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है एवं इनके पास से पुलिस ने मृतक युवक का आधार कार्ड, शादी के लिए लाया गया जेवर और कैश आदि बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला साहिब बानो उर्फ खुशी तिवारी ने अपना असली नाम बता दिया.
साहिबा और कौशल ने क्या था प्रेम विवाह
उसने बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान यूपी में देवरिया जिले के रहने वाले कौशल गोंड से हुई थी. बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और गोरखपुर में एक किराए का मकान लेकर रहने लगे. इस बीच एक दिन दोनों ने सोशल मीडिया पर इंद्र कुमार तिवारी का वायरल हुआ वीडियो देखा.
18 एकड़ जमीन हड़पने की थी योजना
इस वीडियो में वह बता रहा है कि 18 एकड़ जमीन होने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही है. यह सुनकर साहिब बनो और कौशल कुमार ने मिलकर योजना बनाई कि इंद्र कुमार से फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़प ली जाए.
इंद्र कुमार से मिलने जबलपुर गया कौशल कुमार
योजना के मुताबिक, कौशल कुमार, इंद्र कुमार से मिलने मध्य प्रदेश के जबलपुर गया. जहां उसने साहिब बानो को खुशी तिवारी के रूप में अपनी बहन बताकर शादी का प्रस्ताव रखा. बाद में साहिब बानो उर्फ खुशी तिवारी ने इंद्र कुमार तिवारी से कुछ दिनों तक मोबाइल पर बातचीत भी की.
इंद्र कुमार को शादी के लिए गोरखपुर बुलाया गया
फिर शादी करने के लिए उसको गोरखपुर आने के लिए कहा और इंद्र तिवारी ने 3 जून को गोरखपुर पहुंच गया. वहीं योजना के मुताबिक, साहिबा बानो और कौशल कुमार ने इंद्र कुमार तिवारी से उसकी संपत्ति को लेकर एक हलफनामा भी बनवा लिया.
साहिबा ने कौशल कुमार और शमसुद्दीन की मदद से हत्या की रची साजिश
आरोपी साहिबा बानो ने बताया कि उसने कौशल और शमसुद्दीन की मदद से इंद्र कुमार की हत्या की शादी से रची और 5 जून को कौशल और शमसुद्दीन समेत इंद्र कुमार तिवारी को अपने साथ लेकर कुशीनगर स्थित एक होटल पहुंच गए. जहां शादी का झूठा नाटक करते हुए साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने मांग में सिंदूर लगवा कर झूठी शादी रचाई. इसके बाद आरोपियों ने योजना के मुताबिक, इंद्र कुमार तिवारी को पनीर राइस में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी. जिससे वह कुछ देर बाद बेहोश हो गया. बाद में तीनों ने उसे एक कार में बैठक मौके वारदात की जगह सुकरौली ले गए. जहां तीनों ने इंद्र कुमार तिवारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी और शव को एक झाड़ियों में फेंक कर उसके पास मौजूद जेवर और कैश लेकर भाग गए.