बेटा को हो गया ‘मम्मी ‘ से प्यार

हरियाणा के नूँह में सौतेली मां को लेकर बेटा हुआ फरार. साथ में गहने, पैसे और कई कीमती सामान भी ले गए. पूरी कहानी जानकर आप भी माथा पकड़ लेंगे. चलिए बताते हैं शर्मसार घटना की पूरी कहानी.

नूँह / हैदराबाद, 12 जुलाई, 2025. वो गाना सुना है आपने…’ जब प्यार किया तो डरना क्या?’ सुना तो जरूर होगा, लेकिन इतना निडर होना भी सही नहीं होता ना कि अपनी मां को ही भगाकर ले जाओ. जी हां, सही पढ़ा आपने हरियाणा में एक बेटा प्यार में ऐसा पागल हुआ कि उसने अपनी मां को ही भगाकर ले गया और बेचारे पिता के सारे अरमान टूट गए. ये अजब गजब मामला आखिर है क्या. दरअसल, मामला हरियाणा के नूँह का है. यहां के बासदल्ला गांव के रहने वाले रामकिशन की शादी लगभग 18 साल पहले फिरोजाबाद में हुई थी. पहली पत्नी से उनके एक बेटा हुआ. लेकिन कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई . और उसने 3 साल बाद दूसरी शादी कर ली . रामकिशन की दूसरी शादी को भी करीब 15 साल बीत गए थे. दूसरी पत्नी से भी एक बेटी हुई.

फिर हुई बेटे की एंट्री…
रामकिशन की पहली पत्नी का लड़का बड़ा होकर अपने पिता का पता पूछ कर पुन्हाना पहुंच गया और इस बीच वह 3 महीने तक अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहा. इस दौरान नाबालिग बेटे और सौतेली मां के बीच प्रेम संबंध बन गए. वे इतने करीब आ गए कि दोनों ने घर से भाग कर शादी कर लेने का फैसला किया और रातों-रात घर से भाग गए. लेकिन इस बात की भनक पिता राम किशन को नहीं लगी . दोनों लवर घर से गहने और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए और कोर्ट में शादी कर ली . खबर है कि उसकी पत्नी जाते-जाते 30 हजार रुपए कैश, चांदी की पायजेब, कानों के सोने के कुंडल, हाथ फूल और चांदी की तगड़ी भी ले गई.

रोते हुए पुलिस के पास पहुंचा

युवक का पिता, पत्नी और बेटे की तलाश में करीब 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पीड़ित ने सीएम विंडो के मार्फत मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित का कहना है कि पहले तो उनका बेटा अपनी मां के पैर छूता था लेकिन दोनों में पता नहीं प्रेम संबंध कब बन गया और देखते ही देखते उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया. रामकिशन ने बताया कि मेरा लड़का 17 वर्ष का है 40 वर्ष की है. वह पिछले कई सालों से यहां गलियों में फेरी लगाकर अपना गुजारा करता है.