जगदीप धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा ?

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इश्का दे दिया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें का बाजार गर्म है. विपक्ष इस इस्तीफे के पीछे किसी और वजह की आशंका जाता रहा है . हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य संबंधी बताया है. बिहार चुनाव, न्यायपालिका से टकराव और राज्यसभा में हुई कुछ घटनाओं को भी इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 22 जुलाई, 2025. जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने मानसून सत्र के पहले दिन ये फैसला किया. राष्ट्रपति को लिखे पत्र में उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया. उनके इस्तीफे के बाद देश में सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच विपक्ष का कहना है कि मामला कुछ और है, जो साफ नजर नहीं आ रहा है. धनखड़ के इस्तीफे के बाद तमाम अटकलें लगाई जाने लगी है. धनखड़ के अचानक पद छोड़ने के बाद कई प्रकार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. बताते हैं तीन ऐसी चर्चाओं के बारे में, जिसको लेकर तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है…

इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर उठने लगे सवाल
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. मार्च से लेकर जुलाई के बीच में कई बार उनके बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई. हालांकि, मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया. एक विपक्षी दल के नेता ने दावा किया कि अगर उनको इस्तीफा देना ही था तो सत्र की शुरुआत में दे देते. सत्र के पहले दिन की शाम को क्यों दिया. वहीं, सोमवार शाम 4बजे ही उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से कहा गया कि इसी हफ्ते जगदीप धनखड़ जयपुर जाने वाले थे. जय कार्यक्रम के बीच में इस्तीफा देने के कारण ये रहस्य और गहरा गया है.

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ा है कनेक्शन ?
इसी साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने को है. राज्य में जेडीयू और बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार है. हालांकि, बिहार में बीजेपी अपना पांव पसारने की कोशिश में है . राजनीतिक गलियारों में तो ये चर्चा भी की जाने लगी है कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का उपराष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, इस प्रकार की अटकलों पर नीतीश कुमार ने कोई प्रक्रिया नहीं दी . अटकलों का बाजार तो उसे समय गरमा गया, जब बीजेपी विधायक हरीभूषण ठाकुर बकौल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जाता है तो बिहार के लिए अच्छा होगा.

कहीं अपमान तो नहीं असली वजह ?

वहीं, कुछ जानकारी का मानना है कि मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में जो घटनाएं घटी, वही तो जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की मुख्य वजह नहीं ? संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन जगदीप धनखड़ ने एक नोटिस स्वीकार किया था, जिसमें 60 से अधिक विपक्षी सांसदों ने जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की मांग की थी . इसके ठीक बाद राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की एक बैठक में जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू अनुपस्थित रहे. चूंकि यह बैठक संसद की कार्य सूची तय करने के लिए काफी अहम मानी जाती है. हालांकि, बाद में जेपी नड्डा की ओर से बैठक में अनुपस्थित रहने पर सफाई भी सामने आई. बावजूद इसके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने नड्डा की इस टिप्पणी को भी अपमान करार दिया .

क्या न्यायपालिका से टकराव बनी मुख्य वजह

वहीं, एक अन्य थ्योरी या अटकलें इसको लेकर कि जगदीप धनखड़ लगातार न्यायपालिका के खिलाफ पीछे बयान भी देते हैं रहे हैं. उनके इन बयानों के कारण सरकार को भी कई बार असहजता महसूस हुई है.