
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 22 जुलाई, 2025. बीजेपी इंडोमेंट प्रकोष्ठ तेलंगाना स्टेट के संयुक्त संयोजक सुदर्शन प्रसाद तिवारी ने बीते दिनों दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तथा तेलंगाना प्रभारी सुनील बंसल से मुलाकात की और उनसे तेलंगाना में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं संगठनात्मक पर रणनीति बनाने यह संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की . इस मुलाकात के दौरान सुदर्शन प्रसाद तिवारी ने तेलंगाना में भाजपा की गतिविधियों खासकर इंडोमेंट प्रकोष्ठ के कार्यों और सदस्यता अभियान की प्रगति पर विस्तृत रूप से चर्चा की. वहीं, बीजेपी के तेलंगाना प्रभारी सुनील बंसल ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए दिशा- निर्देश व कई सुझाव भी दिए. दोनों नेताओं के बीच तेलंगाना में पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श हुआ. इस दौरान भाजपा नेता सुदर्शन प्रसाद तिवारी ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल की सराहना करते हुए कहा कि बंसल जी के नेतृत्व में पार्टी ने हाल के वर्षों में इस दक्षिणी राज्य में अपनी स्थिति बेहतर किया है. इंडिया ब्रॉडकास्ट से बातचीत में सुदर्शन प्रसाद तिवारी ने इस मुलाकात के बारे में बताया कि इससे तेलंगाना में इंडोमेंट प्रकोष्ठ की गतिविधियों को तीव्र गति से बढ़ाया जाएगा एवं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में तेलंगाना स्टेट में बीजेपी की लोकप्रियता और प्रभाव को जन – जन तक पहुंचाने के निरंतर प्रयास किए जाएंगे.