हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर सब जानते हैं कि भारत एक ‘ मरी हुई अर्थव्यवस्था’ है तथा भाजपा ने यह स्थिति पैदा की है.
जानिए पूरा मामला क्या है ?
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 31 जुलाई, 2025. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को ” मरा हुआ” बताया था. राहुल गांधी ने इस बयान को सही ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर सब जानते हैं कि भारत एक ‘ डेड इकोनॉमी ‘( बर्बाद अर्थव्यवस्था) है तथा भाजपा ने यह स्थिति पैदा की है. उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता ट्रंप की शर्तों पर होगा और प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति कहेंगे.’ इसके अलावा, एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, ” भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है. मोदी ने इसे खत्म कर दिया:
1- अदानी-मोदी साझेदारी
2- नोटबंदी और क्योंकि पूर्ण जीएसटी
3- असफल ” असेंबल इन इंडिया”
4– एमएसएमई का सफाया.
5-किसानों को कुचले गए और मोदी ने भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है क्योंकि नौकरियां नहीं है. “
ट्रंप ने भारत से आयात पर 25% का शुल्क( टैरिफ ) लगाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और रूस अपनी ” मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं ” को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, ” वह सही है. ” प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सिवाय हर कोई जानता है कि भारत की अर्थव्यवस्था’ बर्बाद अर्थव्यवस्था’ है. खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तथ्य सामने रखा है. ” उन्होंने कहा, ” क्या आपको मालूम नहीं कि भारत की अर्थव्यवस्था एक बर्बाद अर्थव्यवस्था है. भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है. आप लोग ( मीडिया वाले) हैरान क्यों लग रहे हैं? ” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ” भारत के सामने आज मुख्य मुद्दा है कि इस सरकार ने हमारी आर्थिक नीति को तबाह कर दिया, हमारी रक्षा नीति को तबाह कर दिया और हमारी विदेश नीति को तबाह कर दिया. वे देश को रसातल में ले जा रहे हैं. ” उन्होंने आरोप लगाया, ” प्रधानमंत्री सिर्फ एक व्यक्ति( गौतम अडानी ) के लिए काम करते हैं. सारे छोटे कारोबार खत्म कर दिए गए. ” कांग्रेस नेता ने दावा किया, ” आप देख लीजिएगा, यह समझौता होगा. ट्रंप तय करेंगे कि यह समझौता कैसे होगा और मोदी वही करेंगे जो ट्रंप कहेंगे. “
