
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
हैदराबाद, 26 सितंबर 2025. यहां के उप्पल क्षेत्र में सीएसआईआर के राष्ट्रीय भू — भौतिकीय वैज्ञानिक अनुसंधान में आयोजित हिंदी पखवाड़ा अवसर पर हिंदी कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ. संस्थान के राजभाषा अधिकारी सुब्बाराव ने सभी कवियों को मंच पर आमंत्रित कर पुष्पगुच्छ व शाल भेटंकर स्वागत– सम्मान किया. वहीं आयोजित कवि सम्मेलन का सफल मंच संचालन डीआरडीएल राजभाषा अधिकारी कवयित्री डॉ अर्चना पांडे ने किया. आयोजित कवि सम्मेलन में चर्चित कवि पुरुषोत्तम कड़ेल, विनोद गिरी ‘ अनोखा’, दीपक वाल्मीकि चिंडलीया एवं डॉ अर्चना पांडे ने गीत- गजल, सम- सामयिक, पैरोडी तथा देशभक्ति रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद सभी श्रोताओं व महानुभावों को मंत्र मुग्ध कर दिया. आयोजित कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि एनजीआरआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंत तक मंचासीन रहे. अंत में सुब्बाराव द्वारा सम्मेलन की सराहना एवं धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कवि सम्मेलन का समापन हुआ .