चोर विधायक नहीं चाहिए… ‘ लालू — राबड़ी के घर में घुस गए सैकड़ो लोग, होने लगा हंगामा
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पटना में मौजूद सरकारी आवास में हंगामे
की खबर है. बताया गया कि राज्य की मखदुमपुर विधानसभा के स्थानीय लोग सैकड़ो की संख्या में लालू — राबड़ी के घर में घुस गए और हंगामा करने लगे. वे मखदुमपुर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान वहां अफरा – तफरी मच गई.
पटना/ हैदराबाद, 5 अक्टूबर 2025. बताया जा रहा है कि मखदुमपुर के स्थानीय लोग अपने विधायक
सतीश कुमार से खासा नाराज हैं. उनकी मांग है कि सतीश को दोबारा आरजेडी से टिकट ना दिया जाए. इसी के चलते 4 अक्टूबर की दोपहर इलाके से आए सैकड़ो की संख्या में लोग अचानक लालू — राबड़ी के घर के अंदर घुस गए और नारेबाजी करने लगे. उनका आरोप है कि विधायक सतीश कुमार ने इलाके में कोई जनहित या विकास कार्य नहीं कराया. सतीश कुमार ने कथित तौर पर जनता की समस्याओं की अनदेखी है . मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान लोग ‘ चोर विधायक नहीं चाहिए…’ सतीश कुमार को हराना है…’ के नारे भी लगा रहे थे. बताया गया कि अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन के चलते लालू — राबड़ी की आवास पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने गुस्साए लोगों को घर में घुसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की . लेकिन कुछ देर तक वहां नारेबाजी और हंगामा चला रहा. दरअसल, साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है
इस बीच लालू — राबड़ी के आवास पर हुए ऐसे प्रदर्शन से पार्टी निश्चित रूप से चिंता में होगी. फिलहाल सतीश कुमार या लालू परिवार से किसी का इस मामले को लेकर बयान नहीं आया है. हालांकि, इस साल की आखिर में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनाव में राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेगी. 5 साल पहले 20-20 में बिहार में तीन फेज मे विधानसभा चुनाव कराए गए थे. पहले फेज की वोटिंग 28 अक्टूबर को हुई थी, दूसरे फेज के लिए 3 नवंबर और तीसरे फेज की वोटिंग 7 नवंबर को कराई गई थी। ऐसी अटकलें हैं कि इस बार 5 से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं.