बिहार में बजा चुनावी बिगुल… 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इलेक्शन कमीशन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है. इलेक्शन कमीशन ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ( सीईसी ) ज्ञानेश कुमार बिहार इलेक्शन डेट की अनाउंसमेंट की. राजनीतिक दलों ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है .

नई दिल्ली/ पटना/ हैदराबाद, 6 अक्टूबर 2025. बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन शेड्यूल की जानकारी साझा की . बिहार में चुनाव दो चरण में होंगे. 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. बता दें कि 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. पिछली बार 20-20 का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

बिहार चुनाव की तारीखों पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
टेस्टी यादव ने एक्स पर लिखा — मेरे प्रिय बिहारवासियों, 14 नवंबर 2025! किस तारीख को हम सभी को याद कर लेना है. इतिहास के पन्नों को भविष्य में भी पलटा जाएगा तो ये तारीख बिहार के सुनहरे भविष्य, परिवर्तन, विकास और बुलंदी की शुरुआत बनकर हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दिखेगी. परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, जनता का जीत का शंखनाद हो चुका है. बस अब पूरे मनोयोग, समस्त ऊर्जा का संचय कर प्रत्येक बिहारवासी को जुट जाना है, महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए.

पहले चरण में 121 सीट और दूसरे चरण में 122 सीटों पर होगा मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ” बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे– 6 और 11 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर को होगी. ” पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा.
काउंटिंग को लेकर खास व्यवस्था
बिहार विधानसभा चुनाव में काउंटिंग को लेकर खास व्यवस्था की गई है. कई बार मॉक पोल के बाद डेटा डिलीट करना प्रिसाइडिंग ऑफिसर भूल जाते हैं. ऐसे में मिलान सही से नहीं हो पाता, इसलिए जब भी फॉर्म 17 सी में मिसमैच होगा तो वीवीपैट की गिनती की जाएगी.
अफवाह फैलाने वालों पर होगा एक्शन– सीईसी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगा , साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था. इस बार के चुनाव में 17 नए प्रयोग किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि 22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है. हर बूथ पर 818 मतदाता होंगे.
सभी दलों को दी गई अंतिम मतदाता सूची– सीईसी
बिहार में एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “… एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है. नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी.”
बिहार में किसका पलड़ा भारी ?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सिर्फ सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि सियासी धार और जन विश्वास की परीक्षा भी है. एक तरफ नीतीश कुमार की अपील, दूसरी तरफ विपक्ष का एसआईआर विरोधी कैंपेन, और बीच में प्रशांत किशोर का फैक्टर, सबकी साख अब जनता के फैसले पर टिकी है. चुनार से पहले नीतीश कुमार की सेहत को लेकर सवाल उठते रहे हैं, और अब देखना यह है कि क्या वह फिर से बिहार की सियासत के कप्तान बनकर उभरते हैं या तेजस्वी यादव विपक्ष का चेहरा बनकर उन्हें टक्कर देने में कामयाब होते हैं.
इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी : तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है, और इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर की तारीख इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी क्योंकि जनता इस बार नया रास्ता चुनेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 20 सालों से बिहार को सिर्फ अपराध, भ्रष्टाचार, अफसर शाही और घोटाले मिले हैं . उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ” मुख्यमंत्री होश में नहीं है. हमें ऐसा नेता चाहिए जो जनता के हक के लिए लड़े, जो शेर की तरह दहाड़े. ” तेजस्वी ने दावा किया कि अगर वह मुख्यमंत्री बने, तो बिहार में कोई भी घर ऐसा नहीं होगा जहां बेरोजगार युवा बैठा हो.
7. 42 करोड़ वोटर, 90 हजार से ज्यादा बूथ
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में इस बार 7.42 करोड़ लोग वोट डालने के हकदार हैं. इनमें से 3.94 करोड़ पुरुष मतदाता, 3.5 करोड़ महिलाएं और 14 लाख ऐसे वोटर हैं जो पहली बार वोट डालेंगे. इसके अलावा चार लाख सीनियर सिटीजन वोटर भी हैं और 14 हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर है. चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि पूरे राज्य में 90,712 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि हर मतदाता को आसानी से वोट डालने का मौका मिल सके.