हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

राजा सिंह को अगस्त 2022 में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया था. हैदराबाद, 6 अक्टूबर 2025. पूर्व भाजपा नेता और विधायक टी. राजा सिंह चर्चा में बने रहते हैं . कुछ महीने पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था. अब उन्होंने फिर से एक विवादित बयान दे दिया है. मध्य प्रदेश में हाल ही में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें राजा सिंह भी मौजूद थे . उन्होंने इसी कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. हैदराबाद पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी .
पुलिस ने दर्ज किया प्राथमिकी
पुलिस ने बताया कि टी. राजा सिंह के पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसके बाद लोगों के एक समूह ने शनिवार को यहां के शालीबंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर राजा सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता( बीएनएस ) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. राजा सिंह हिंदुत्व के समर्थन में बयान देने के लिए जाने जाते हैं. इसके पहले उन्हें अगस्त 2022 में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया था . हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी . राजा सिंह भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था.
राजनीति छोड़ने की योजना बना रहे राजा सिंह
टी. राजा सिंह कुछ दिन पहले ही कहा था कि गोसामहल विधानसभा क्षेत्र से अपने बचे कार्यकाल के बाद वह राजनीति छोड़ने की योजना बना रहे हैं. गोसामहल असदुद्दीन ओवैसी के संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में आता है. वकील से नेता बने राजा सिंह हरी सेवा उदासीन आश्रम परिसर में दुर्गा शक्ति अखाड़ा के 9वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे थे . राजा सिंह ने कहा कि उन्होंने आंतरिक नेतृत्व की गलतियों के कारण पार्टी छोड़ी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में चुनावी मुकाबले में उनकी रुचि नहीं है. राजा सिंह ने कहा, ” अब मेरा लक्ष्य अपने भारत के हिंदुओं को सुरक्षित रखना है, जिसके लिए मैं अपनी बहनों और बेटियों की रक्षा के लिए हर राज्य में जाता हूं और हिंदू राष्ट्र के लिए हिंदू युवाओं को इकट्ठा करता हूं. 3 साल में मेरा विधायकी कार्यकाल समाप्त होने के बाद मैं राजनीति छोड़ दूंगा और पीएम मोदी के कार्यों का प्रचार जारी रखूंगा. “