बीजद का जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान गोपबंधु जयंती मनाई गई
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ संवाददाता राजेश साव की रिपोर्ट
झारसुगुड़ा / हैदराबाद, 9 अक्टूबर 2025. गुरुवार को झारसुगुड़ा जिला क्षेत्र के ब्रजराजनगर में बीजू जनता दल की और से अध्यक्ष राधाकांत प्रधान के नेतृत्व में जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत की गई. इस अवसर पर ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र के एसआई चौक स्थित उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर गोपाबंधु जयंती मनाई और उन्हें नमन किया. बाद में जनसंपर्क पदयात्रा यहां के राजपुर पंचायत के कांटा पाली फुटबॉल मैदान से आरंभ होकर मुख्य सड़क, गांधी चौक, नुआडीही गांव से होते हुए बीजू जनता दल कार्यालय तक नवीन सरकार के सुशासन और मोहन मांझी सरकार की विफलता का बखान करते हुए बीजेड़ी 20 वर्षों के लिए जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत की. आयोजित कार्यक्रम और जनसंपर्क पदयात्रा में बीजू जनता दल के वरिष्ठ महिला नेत्री तथा पूर्व विधायक अलका मोहंती समेत भारी संख्या में बीजू जनता दल के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.
