राघोपुर में तेजस्वी यादव ने किया नामांकन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ पिता लालू यादव, माता राबड़ी देवी और बड़ी बहन मीसा
भारती भी मौजूद रही. तेजस्वी के नामांकन केंद्र पर पहुंचते ही समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. साथ ही सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे.

पटना/ हैदराबाद, 15 अक्टूबर, 2025. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट के लिए नॉमिनेशन कर दिया है.
तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान पूरे समाहरणालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

सुरक्षा को लेकर थी विशेष व्यवस्था

तस्वीरों में देखा गया कि लालू प्रसाद यादव व्हीलचेयर पर मौजूद थे. उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती भी मौजूद रही . वहीं जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. समाहरणालय कैंपस में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई थी. डीएम वर्षा सिंह, एसडीएम रामबाबू बैठा, और एसडीपीओ सुबोध कुमार ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि किसी प्रकार की अफरा तफरी यह का अव्यवस्था न होने पाए .

समर्थकों के बीच भारी उत्साह

तेजस्वी यादव के नामांकन को लेकर हाजीपुर समाहरणालय के बाहर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला. समर्थकों की भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने समाहरणालय परिसर के आसपास नो व्हील जोन घोषित किया था. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाज आई को नियंत्रित किया गया. इस दौरान अर्ध सैनिक बल मुस्तैद रहे .

राजद की पारंपरिक सेट रही है राघोपुर

बता दें कि, राजद की वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में तेजस्वी यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया.
दरअसल, राघोपुर सीट आरजेडी का पारंपरिक गढ़ रही है. यहीं से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी विधायक रह चुके हैं. तेजस्वी यादव अब तीसरी बार इसी सीट से चुनावी मैदान में हैं. हाजीपुर का पूरा इलाका बुधवार को चुनावी माहौल में डूबा रहा और सभी की नजरे अब राघोपुर की इस हॉट सीट पर टिकी है , जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है.