हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
बेंगलुरु/ हैदराबाद, 15 अक्टूबर, 2025. थलागवर नारायण राव सीताराम कन्नड़ सिनेमा, साहित्य और सांस्कृतिक प्रतीक माने जाते हैं. वे डॉ राम मनोहर लोहिया के समाजवादी विचारधारा के वाहक उडुपी राजगोपालाचारी अनंतमूर्ति और पी लंकेश के शिष्य हैं. कन्नड़ फिल्म मथादना के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाले सीताराम बड़े लेखक हैं. उन्होंने पिछले दिनों प्रख्यात समाजवादी विचारक एवं चिंतक दीपक मिश्रा को कन्नड़ में प्रकाशित आचार्य नरेंद्र देव पर केंद्रित पुस्तक भेंट की एवं समाजवाद और डॉक्टर लोहिया पर उनसे चर्चा की. दीपक मिश्रा ने बताया कि बड़े फिल्म निर्माता और अभिनेता होने के बावजूद सीताराम को संगोष्ठियों में सहभाग करते देखा जाता है. चुनाव भले न लडें लेकिन उनकी सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता उल्लेखनीय है . दीपक मिश्रा ने उनकी असीम लोकप्रियता का खुद को साक्षी बताया. उन्होंने कहा सीताराम से संवाद सदैव उन्हें याद रहेगा और यह चर्चा मेरी कर्नाटक यात्रा की उपलब्धि में गिना जाएगा.
