
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
नुआपडा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया 18 अक्टूबर( शनिवार) को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इससे पहले भाजपा ने गुरुवार को एक जनसभा और रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान बीजेडी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए.

नुआपडा / हैदराबाद, 16 अक्टूबर, 2025. ओड़िशा के नुआपडा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार जय ढोलकिया 18 अक्टूबर( शनिवार) को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इससे पहले आज बीजेपी ने जनसभा और रोड शो से शक्ति प्रदर्शन किया . मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल सभा को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस और बीजेडी के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए. इससे पहले बीजेपी ने गुरुवार को नुआपड़ा में एक जनसभा और रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया. इस जनसभा को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत उपमुख्यमंत्री एवं विभिन्न विभागों के मंत्री, सांसद और विधायकों ने भी संबोधित किया. जानकारी के मुताबिक, जय ढोलकिया के नामांकन से पहले गुरुवार को भाजपा ने नुआपडा में शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे . दूसरी तरफ स्नेहांगिनी छुरिया को बीजेडी उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि हम विपक्ष के उम्मीदवार को किसी तरह से कम नहीं आंक रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि ढोलकिया परिवार को लोगों का जो सहयोग मिल रहा है, उससे भाजपा उत्साहित है. नुआपडा उपचुनाव के लिए बीजू जनता दल ने स्नेहांगिनी छुरिया को उम्मीदवार बनाया है. बुधवार शाम को अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उनका नाम घोषित किया. बीजेडी की इस अप्रत्याशित उम्मीदवारी चयन ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है.
स्नेहांगिनी छुरिया बरगढ़ जिले की अताबिरा विधानसभा क्षेत्र से 2014 और 2019 में विधायक चुनी गई थी लेकिन 2024 के चुनाव में वे बीजेपी उम्मीदवार से लगभग 29 हजार वोटो से हार गई. हाल ही में उन्हें बीजेडी महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया लेकिन नुआपड़ा में स्नेहांगिनी को उम्मीदवार बनाया जाना सभी को हैरान कर रहा है. वहीं, नुआपडा उपचुनाव के लिए कांग्रेस सबसे आगे दिखाई दे रही है. पार्टी की ओर से निर्वाचन प्रबंधन समिति और निर्वाचन पर्यवेक्षण समिति की घोषणा की गई है. प्रबंधन समिति में पार्टी के एकमात्र सांसद सप्तगिरि उलाका के साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवाशीष पटनायक, सिद्धार्थ स्वरूप दास, काड्राका आपाल्लास्वामी, विधायक अशोक दास, सागर चरणदास, सत्यजीत गमांग, मंगू खिल, पवित्र सावंत, और नील माधव हिक्का को जगह दी गई है. गौरतलब है कि 11 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 20 अक्टूबर तक चलेगी. यहां से कांग्रेस के घासीराम माझी, बीजू जनता दल की स्नेहागिनी छुरिया और बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर जय ढोलकिया चुनाव मैदान में है.