तेलंगाना में मंत्री के आवास पर हाई वोल्टेज ड्रामा, ओएसडी सुमंथ को पकड़ने पहुंची पुलिस से नोक- झोंक
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
पुलिस टास्क फोर्स टीम ने बुधवार देर रात मंत्री के आवास पर छापेमारी की. पुलिस का कहना है कि मंत्री का ओएसडी रहे एन सुमंथ वहां छिपा हो सकता है. जबकि मंत्री की बेटी सुष्मिता ने जबरन पुलिस के प्रवेश का विरोध किया और पुलिस से उनकी नोक- झोंक हुई.
हैदराबाद, 16 अक्टूबर, 2025. तेलंगाना में बुधवार देर रात राजनीतिक और कानून व्यवस्था का बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला. यहां मंत्री कोंडा सुरेखा के आवास पर उनके ओएसडी सुमंथ को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टास्क फोर्स पहुंची थी. दरअसल, सुमंथ पर लगे मिसयूज का पावर के गंभीर आरोपों के कारण उन्हें सेवा से हटा दे दिया गया. सूत्र बताते हैं कि मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने उक्त घटना के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टास्क फोर्स सुमंथ की तलाश में मंत्री के आवास पहुंची थी. सुमंथ पर आरोप है कि उन्होंने डेक्कन सीमेंट्स लिमिटेड के अधिकारियों को डराया धमकाया और उनसे अवैध राशि की मांग की. इसके अलावा, सुमंथ ने वन विभाग में ट्रांसफर और डेपुटेशन के फसलों में अनुचित हस्तक्षेप करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय अपने आदेशानुसार कराए. इस कारण विभाग में कई वरिष्ठ अधिकारियों समेत अनेक लोगों में नाराजगी बढ़ गई. सूत्र बताते हैं कि सरकार के पास लगातार शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से सुमंथ की शिवाय समाप्त कर दी. पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने सुमंथ की खोज खबर लेने बुधवार रात मंत्री के आवास पर छापेमारी की. इस दौरान आवास पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई और वहां मौजूद मंत्री की बेटी कोंडा सुष्मिता ने पुलिस के जबरन आवास में घुसने का विरोध किया एवं पुलिस टीम से मंत्री आवास पर पहुंचने का कारण पूछा. इसको लेकर पुलिस से उनकी नोक- झोंक भी हुई. बाद में सुष्मिता ने बताया कि यह कार्रवाई उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक साजिश का हिस्सा है.
मंत्री की बेटी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सुष्मिता ने कहा, ” मुख्यमंत्री ( रेवंत रेड्डी ), वेम नरेंद्र रेड्डी और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने संयुक्त रूप से हमारे परिवार के खिलाफ साजिश रची है. ऐसा सुष्मिता ने आरोप लगाया है . अगर सच में सुमंथ के पास बंदूक थी तो रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगी रोहिन रेड्डी के खिलाफ भी मामला बनना चाहिए. यह सब रेवंथ रेड्डी, रोहिन, सुमंथ और डेक्कन सीमेंट्स लिमिटेड के प्रबंधक के कॉल डेटा से साफ हो जाएगा. “
सुमंथ की तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारियों के मुताबिक, सुमंथ को फिलहाल पुलिस खोज रही है. हालांकि, मामले की गंभीरता और ओएसडी जैसे उच्च पद के कारण यह घटना राज्य में चर्चा का विषय बन गई है और इससे तेलंगाना कांग्रेस और सरकार के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ दिख रहा है.