हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ झारसुगुड़ा से संवाददाता राजेश साव की रिपोर्ट

बृजराज नगर / हैदराबाद, 25 अक्टूबर, 2025. महानदी कोलफील्ड लिमिटेड ( एमसीएल ) द्वारा कोल माइंस
पेंशनरों की सुविधा के लिए ‘ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ( डीएलसी) अभियान 4. 0’ आयोजित किया जा रहा है. यह अभियान कॉल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से संबलपुर और तालचेर क्षेत्रों में चलेगा. जिसके माध्यम से पेंशन भोगी अपने जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. एमसीएल मुख्यालय के एफएस और पेंशन विभाग की जारी अधिसूचना के मुताबिक, संबलपुर क्षेत्र में यह अभियान 4 से 28 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा. इन स्थानों में रविंद्र भवन ( ईब वैली ), मेघदूत हॉल ( वसुंधरा क्षेत्र), इंद्रधनुष क्लब ( लखनपुर क्षेत्र) और क्षेत्रीय कार्यालय संबलपुर शामिल है. जो पेंशन भोगी पहले शिविरों में नहीं पहुंच सकेंगे, उनके लिए 25 से 28 नवंबर तक विशेष व्यवस्था की गई है. वहीं, तालचेर क्षेत्र में यह अभियान 6 से 28 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान ग्रीन वैली, अनंता कॉलोनी जगन्नाथ एरिया और 10 से 14 नवंबर तक एमसीएल भुवनेश्वर कार्यालय में भी शिविर लगाए जाएंगे. महानदी कोलफील्ड लिमिटेड प्रबंधन ने इससे संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी करने एवं पेंशन भोगियों का विवरण निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए हैं.
इस पहल से हजारों पेंशनरों को अपने प्रमाण पत्र जमा करने में सहूलियत होगी .