बालेन शाह कौन हैं

काठमांडू, 7 मार्च 2026. बालेन शाह ने नेपाली कांग्रेस की सृजना सिह को हराया था. शाह को 61, 767 वोट मिले थे और सृजना सिंह को 38, 341 वोट. जबकि तीसरे नंबर पर केपी ओली की पार्टी उम्मीदवार केशव सतपित थे. बालेन शाह निर्दलीय चुनाव मैदान में थे और उन्होंने नेपाल की स्थापित पार्टियों को हराकर खुद को साबित कर दिया था कि वे नेपाल के असली राजनीतिक खिलाड़ी हैं. वे लोकप्रिय रैपर रहे और जब उन्होंने काठमांडू के मेयर चुनाव में खुद को उतारा तो कई तरह की बातें हुई. उस वक्त बालेन शाह की उम्र महज 32 वर्ष की रही होगी. हालांकि, मेयर की कुर्सी पर उनकी नजर पहले से ही थी. बालेन शाह की चर्चा न केवल युवाओं में थी बल्कि नेपाल से बाहर रहने वाले लोग भी उनका चर्चा कर रहे थे. दिल्ली में काम करने वाले नेपाल के लोगों से बात करने पर वे भी बालेन शाह का नाम खुलकर ले रहे थे. 2017 में नेपाल के स्थानीय चुनाव पर बालेन शाह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था, ” मैं आज वोट नहीं करूंगा. मैं उम्मीदवार नहीं हूं. मैं सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहा हूं. जानकारी के मुताबिक, बालेन शाह का जन्म काठमांडू के गैर गाउन में 1990 में हुआ था. बालेन के पिता रामनारायण शाह आयुर्वेद के डॉक्टर हैं और उनकी मां का नाम ध्रुव देवी शाह हैं. नेपाली अखबार ‘ माई पब्लिका ‘ के मुताबिक, बालेन बचपन से संगीत प्रेमी थे अब टोपियों के शौकीन थे. इनकी पहचान स्ट्रक्चरल इंजीनियर, रैपर, एक्टर, म्यूजिक म्यूजिक प्रोड्यूसर, गीतकार और एक कवि की रही है. दरअसल, बीते वर्ष सोशल मीडिया पर पाबंदी के विरुद्ध शुरू हुए प्रदर्शनों के दौरान युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई. क्योंकि इन प्रदर्शनों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आर्थिक ठहराव को लेकर भी लोगों में काफी गुस्सा था. इन विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 77 लोगों की जानें चली गई, जिनमें कई प्रदर्शन प्रदर्शनकारी भी थे जिन्हें पुलिस की गोली लगी थी. उस वक्त के नेता केपी ओली को पद छोड़ना पड़ा था . हालांकि, 74 वर्ष के केपी ओली इस चुनाव में फिर से मैदान में है और उन्होंने जीत का भरोसा भी जाते हैं. दूसरी ओर बालेन शाह ने प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए कहा था कि केपी ओली” आतंकवादी हैं, जिन्होंने अपने देश से विश्वासघात किया . उनके ऐसे बयानों के कारण कुछ लोगों का मानना है कि वे देश का नेतृत्व करने लायक नहीं है. आरोप था कि राजधानी काठमांडू में सड़कें खाली रखने और बिना लाइसेंस वाले कारोबार पर कार्रवाई के दौरान उन्होंने पुलिस का सख्ती से इस्तेमाल किया, जिससे फुटपाथ पर सामान बेचने वालों और भूमिहीन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मौजूदा में बालेन शाह झापा 5 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जो पारंपरिक रूप से केपी ओली का मजबूत गढ़ माना जाता है. अब तक की मतगणना में शाह यहां स्पष्ट बढत में दिख रहे हैं.