बालेन शाह की शानदार जीत

नेपाल के झापा जिले के चुनाव क्षेत्र–5 से आरएसपी के नेता बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को लगभग 50 हजार मतों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है. जीत के बाद पार्टी ने अपने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत का जश्न नहीं मानने को कहा है और तुरंत जनसेवा और जिम्मेदारियों पर ध्यान देने को कहा है

काठमांडू, 7 मार्च 2026. नेपाल के आम चुनाव नतीजों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने बड़ी जीत दर्ज की है. झापा जिले के चुनाव क्षेत्र-5 से बालेन शाह को विजय घोषित कर दिया गया है. खास बात यह है कि इस सीट से उन्होंने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कड़ी 50 हजार वोटो के अंतर से हराया है .

बालेन शाह ने की बड़ी जीत दर्ज, पूर्व प्रधानमंत्री को भारी मतों के अंतर से हराया.

अंतिम चुनाव परिणामों के मुताबिक, बालेन शाह को कुल 68, 348 मत मिले,वहीं, केपी शर्मा ओली को इस चुनाव क्षेत्र में लगभग 18 हजार मत ही प्राप्त हुए. इस प्रकार दोनों प्रत्याशियों के बीच करीब 50 हजार वोटो का बड़ा अंतर रहा और बालेन शाह ने शानदार जीत हासिल की. चुनाव नतीजे सामने आने के बाद आरएसपी ने अपने विजयी प्रत्याशियों को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. पार्टी ने अपने सभी चुने गए प्रतिनिधियों को जीत का जश्न नहीं मानने को कहा है. डीपी अर्याल ने पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन शाह की ओर से यह संदेश भी दिया कि सभी चुने गए प्रत्याशी अपनी समर्थकों को धन्यवाद जरूर दें, लेकिन किसी प्रकार का जश्न या रैली आयोजित ना करें. उन्होंने दोहराया कि इस चुनाव के दौरान कई युवा और बच्चे प्रभावित हुए हैं और उनकी कुर्बानी को याद रखते हुए नेताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम शुरू करना चाहिए.