डॉ लोहिया की 116 वीं जयंती हैदराबाद में कल शाम

हैदराबाद, 22 मार्च 2026. प्रख्यात समाजवादी चिंतक तथा विशिष्ट स्वतंत्रता सेनानी डॉ रामममोहर लोहिया की 116 वीं जयंती हैदराबाद के सूर्य लोक कंपलेक्स, गन फाऊंडरी एबिड्स में कल ( सोमवार ) 4 बजे आयोजित किए जाने की खबर है. यह जानकारी लोहिया जयंती के आयोजक लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष तथा सेवानिवृत न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह एवं सोशलिस्ट पार्टी ( इंडिया) के अध्यक्ष सुभद्रा रेड्डी ने संयुक्त रूप से दी है . उन्होंने लोहिया विचारकों, उनके चाहने वालों और समर्थकों से निवेदन किया है कि सोमवार की शाम 4 बजे हैदराबाद के सूर्य लोक कंपलेक्स, 105, गन फाऊंडरी. अबिड्स पहुंचकर समाजवाद के इस प्रखर राजनेता डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें अवश्य याद करें.’ जय हिंद’