श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार ट्रस्ट द्वारा सम्मानित

बीकानेर, 22 मार्च 2026 . हैदराबाद से राजस्थान के बीकानेर पहुंचे यहां के विशिष्ट कवि व संगीतकार तथा प्रसिद्ध मंच संचालक पुरुषोत्तम कडेल के सम्मान में बीकानेर के रानी बाजार स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकर भवन में सोनी समाज ट्रस्ट द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया,, जहां विशिष्ट कवि मधुकर राजस्थानी अतिथि एवं हैदराबाद के चर्चित कवि पुरुषोत्तम कडेल बतौर विशेष अतिथि मंचासीन थे. आयोजित इस कवि सम्मेलन का मंच संचालन हास्य व्यंग के कवि बाबूलाल चंगानी ने किया. कवि सम्मेलन में शहर और आसपास इलाकों से पधारे कवियों ने शिरकत की. काव्य पाठ करने वाले कवियों में कवि कैलाश टांक, जुगल पुरोहित, गौरी शंकर प्रजापत, लीलाधर सोनी, गौरी शंकर सोनी ( मधुकर राजस्थानी ) एवं पुरुषोत्तम कडेल प्रमुख थे. इस दौरान समाज के जगदीश सोनी एवं अन्य कवियों द्वारा कवि पुरुषोत्तम कडेल का पुष्पमाला, शाल एवं पगड़ी प्रदान कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया. इस मौके पर सभी कवियों और रचनाकारों ने अपनी-अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया .