क्रॉस वोटिंग पर लगा ‘ गद्दार ‘ का टैग

समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

ओड़िशा राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग के बाद देशभर की सुर्खियों में सोफिया फिरदौस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है . उन्होंने ईद के मौके पर अपनी बात रखी. सोफिया फिरदौस ने कहा कि राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर दिक्कतें थीं.


भुवनेश्वर, 22 मार्च 2026. ओड़िशा की पहली मुस्लिम विधायक सोफिया फिरदौस ने राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग करने के बाद पहली प्रतिक्रिया साझा की है . ईद के मौके पर सामने आई सोफिया फिरदौस ने हम सभी ने ( कांग्रेस राज्यसभा ) प्रत्याशी को लेकर अपने विचार साझा किए थे. यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस में भी कई लोगों को भी ऐसा ही लगता है. सोफिया फिरदौस ने कहा कि पार्टी को तजुर्मा करना चाहिए था . उनका मतलब था पार्टी को विधायकों की राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर जो राय थी उसे समझना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस ने सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों को पार्टी से बाहर निकाल दिया. इसके साथ ही इन विधायकों की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा के स्पीकर को भी पत्र लिखा है.

कांग्रेस को चाहने वाले दुखी
सोफिया फिरदौस ने कहा कि राज्यसभा चुनावों में जिस तरह का प्रत्याशी उतारा गया और जो हुआ उससे सभी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चाहने वाले खुश नहीं है .दरअसल, कांग्रेस ने बीजेडी के प्रत्याशी को समर्थन दिया था. सोफिया फिरदौस ने प्रत्याशी के ऐलान के समय भी इसका विरोध किया था. सोफिया कहती है कि वह पार्टी विधायकों के साथ बेंगलुरु नहीं गई. हां और जब उन्होंने अन्य दो विधायकों के साथ क्रॉस वोटिंग करके भाजपा समर्थित दिलीप राय को वोट दिया तू कांग्रेस पार्टी ने अगले ही दिन उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. सोफिया फिरदौस के क्रॉस वोटिंग करने पर कांग्रेस समर्थकों के निशाने पर वह आ गई और इसीलिए सोशल मीडिया पर उन्हें कांग्रेस का गद्दार कहकर संबोधित किया गया था. सोफिया फिरदौस ओड़िशा में कटक के बाराबटी क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं. वह ओड़िशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक होने के कारण सुर्खियों में आ गई थी.

बीजेपी को हराकर बनी थी विधायक

2024 के ओड़िशा चुनावों में सोफिया फिरदौस भाजपा प्रत्याशी को हराकर विधानसभा पहुंची थी . तब उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार पूर्ण चंद्र महापात्र को 8 हजार वोटो के अंतर से हराकर इतिहास रच दिया था . सोफिया के समर्थन में तब कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था. सोफिया फिरदौस राज्य के पूर्व कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम की बेटी है. उन्होंने पिता के अयोग्य घोषित हो जाने के बाद उनकी राजनीतिक विरासत संभाली. राजनीति में आने से पहले वह रियल एस्टेट में सक्रिय थी . 34 साल की सोफिया फिरदौस के पति शेख मेराजुल एक बिजनेसमैन है . अब अगला कदम उनका क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी.