पुलिस को धमकाने का आरोप

शिकायत में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि घोष को व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में खड़गपुर थाना प्रभारी को लक्षित करते हुए” हिंसक और धमकी भरे बयान ” देते हुए देखा गया था

कोलकाता, 27 मार्च 2026. तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी ) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बीजेपी के सीनियर लीडर दिलीप घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है . टीएमसी ने आरोप लगाया है कि दिलीप घोष ने हाल ही में खड़कपुर में एक रैली के दौरान भाषण देते हुए चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला करने की धमकी दी थी . शिकायत में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी ने आरोप लगाया कि दिलीप घोष को व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में खड़गपुर थाना प्रभारी को लक्षित करते हुए” हिंसक और धमकी भरे बयान ” देते हुए देखा गया था. घोष से टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका है . टीएमसी ने यह भी आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आदर्श आचार संहिता का उल्लंन है. तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भाजपा नेता दिलीप घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने और उन्हें राज्य में तैनात पुलिस अधिकारियों पर मौखिक हमले करने, धमकी देने या उन्हें चोट पहुंचाने से रोकने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया. पार्टी ने यह भी बताया कि उसने इससे पहले 16 मार्च को कोलकाता के कालीघाट और चेतला क्षेत्र में टीएमसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता को धमकी देने के आरोप में दिलीप घोष के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराई थी. दरअसल, पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे. जबकि मतगणना 4 मई को होगी.