हिमंत बिश्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट

कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे भारत में मुख्यमंत्री पद पर बैठे किसी व्यक्ति और उनके परिवार से जुड़ा अब तक का सबसे गंभीर आरोप बताया है.

गुवाहाटी, 5 अप्रैल 2026. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा सरमा की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है. जबकि मुख्यमंत्री शर्मा और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज किया है और इसे कांग्रेस की हताशा बताया है .सरमा ने पवन खेड़ा पर मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है. वहीं उनकी पत्नी ने कांग्रेस की ओर से पेश किए गए दस्तावेज को फोटोशाप बताया है.

पवन खेड़ा ने क्या आरोप लगाए

पवन खेड़ा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ” हमारे कुछ समर्थकों ने विदेश से बहुत सनसनीखेज कुछ कागज भेजे हैं . ये ऐसे कागज हैं जो मुझे नहीं लगता कि आजाद भारत की राजनीति में इतनी बड़ी बात किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ सामने आई हो . ” ” हम खुद हैरान हुए कि क्या यह संभव भी है. हम देखते हैं कि कई लोग आटे में नमक डालते हैं, नमक में आटा वो भी इतनी बेशर्मी से, इतना खुलकर, इतनी
निडरता से. जैसे कि उन्हें लगता है कि उन्हें कोई पकड़ नहीं सकता. ” सबसे पहले एक चौंकाने वाली जानकारी कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं . तीनों पासपोर्ट चालू पासपोर्ट है, एक्सपायर नहीं हुए हैं. ” पवन खेड़ा का आरोप है कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास
यूएई, एंटीगुआ और बारबुड़ा सहित मिस्त्र का पासपोर्ट है. उन्होंने इसके समर्थन के कुछ दस्तावेज की कॉपी भी दिखाई . हालांकि, हम इन दस्तावेजों की पुष्टि नहीं करते हैं. पवन खेड़ा ने कहा कि हिमंत बिश्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट सही है या नहीं या अमित शाह बताएं . पवन खेड़ा ने कहा, ” एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के
मौजूदा मुख्यमंत्री की पत्नी भारत की नागरिक नहीं है, अगर वह भारत की नागरिक हैं और यह पासपोर्ट सही है तो यह गैर कानूनी है. और यह पासपोर्ट सही है या नहीं अमित शाह इसके लिए जांच बैठाएं. ” उन्होंने कहा, पासपोर्ट्स के बारे में जांच आज बैठाएं. यह चुनाव प्रचार छोड़िए. यह लुटेरों की सरकार है असम में और ये फरार होने की तैयारी है. अगर वह चुनाव हारते हैं तो देश छोड़कर भाग जाएंगे. कौन तीन पासपोर्ट रखता है. हमें नहीं पता हिमंत के पास कितने पासपोर्ट हैं. हो सकता है उनके पास भी हों. ” पवन खेड़ा ने कहा, ” कोई और राजनेता बताइए जो इस तरह की हरकतें करता हो. विदेश की संपत्तियां है, तीन पासपोर्ट — कैसे और क्यों? क्या आप एक अपराधी हैं कि आपको तीन-तीन पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. “

हिमंत बिश्वा सरमा और उनकी पत्नी का जवाब
पवन खेड़ा के आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर जवाब दिया है.
सरमा ने लिखा, ” पवन खेड़ा की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरे असंतोष और घबराहट को दिखती है. जैसे-जैसे असम एक ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, इस तरह के हताश और बेबुनियाद हमले केवल उनके कमजोर होते जन आधार को ही उजागर करते हैं. ” ” मैं उनके द्वारा लगाए गए हर आरोप को पूरी तरह से खारिज करता हूं. ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढंत और राजनीति से प्रेरित झूठ है, जिनका मकसद असम की जनता को गुमराह करना है. ” मुख्यमंत्री हिमंत ने लिखा, ” मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटे के भीतर भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे. ” मुख्यमंत्री असम ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ” जो दस्तावेज सर्कुलेट किए जा रहे हैं, उनमें कई स्पष्ट विसंगतियां दिख रही है,जिनसे पता चलता है कि यह डिजिटल हेरफेर की एक कमजोर और खराब कोशिश है. इसमें आधिकारिक सरनेम’ शर्मा’ की जगह ‘ सरमा ‘ का इस्तेमाल किया गया है . ” इसकी तस्वीर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कोई तस्वीर लगती है, न कि स्टैंडर्ड बायोमेट्रिक कैप्चर. इसकी यूडीआई कार्यक्रम जन्म के अपेक्षित वर्ष के पैटर्न से मिल नहीं खाता. साथ ही राष्ट्रीयता को लेकर बेमेल दिखता है, इसके अलावा भी हिमंत बिश्वा सरमा ने कई दावों के आधार पर पवन खेड़ा के आरोपों को खारिज किया है और उन्हें जेल की सजा की चेतावनी दी है .