ईरान की सभ्यता को पूरी तरह नष्ट करने की घोषणा की

नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026. ईरान की सभ्यता को ट्रंप ने पूरी तरह नष्ट करने की घोषणा की है. कल सुबह ( 8 अप्रैल 2026) 5:30 बजे तक यदि हारमुझ स्ट्रेट नहीं खोला गया तो अमेरिका कार्यवाही करेगा इस आशय की जानकारी देते हुए प्रख्यात कृषक नेता तथा समाजवाद के विशिष्ट चिंतक डॉ सुनीलम ने कहा है कि” मैं समाचार और फेसबुक लाइव के माध्यम से भारत की संसद का तत्काल विशेष सत्र बुलाने, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने, अमेरिका की संसद द्वारा युद्ध के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने और अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा तत्काल डोनाल्ड ट्रंप के सभी अधिकार पर पाबंदी लगाने की मांग करता हूं. डॉ सुनीलम ने कहा है कि खबर तो यह भी आई है कि ‘ पेंटागन प्रमुख के खिलाफ इम्पचेमेंट का प्रस्ताव लाया जा रहा है. डॉ सुनीलम ने सभी प्रबुद्ध साथियों से अनुरोध किया है कि युद्ध विराम तत्काल लागू करने हेतु आप पोस्ट लिखें, और वीडियो बनाएं एवं जहां तक संभव हो सके शांति मार्च भी निकालें.” जय हिंद”