वीणा वादिनी साहित्यिक समिति

हैदराबाद, 12 अप्रैल 2026. यहां के सुल्तान बाजार स्थित आर्य कन्या विद्यालय में शनिवार शाम गीत– संगीत का शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में श्री म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी. इस ग्रुप के प्रमुख गायक ‘ भाग्यश्री ‘, दिगंबर संतोष पिटला ‘ देवी प्रेम और प्रमोद पांडे ने प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. इस दौरान वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती, परामर्शदाता प्रदीप जाजू, भक्तराम जी और सचिव सुधा ठाकुर ने सभी गायको का स्वागत और सम्मान किया. जबकि श्रोताओं के रूप में डॉ मुमताज सुल्ताना, डॉ रेखा देवी वर्मा, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ प्रताप रूद्र, अशोक जाजू, सत्यनारायण शर्मा, ममता जायसवाल, रूबी मिश्रा, सुनीति, निर्मला दीक्षि ‘ मधु ‘ ठाकुर दिनेश सिंह, उमा तिवारी, योगिता, प्रार्थना, शीतला, शोभा ठाकुर, नीलम शिवानी एवं विद्या दवे आदि प्रमुख मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती ने बतौर अध्यक्ष उद्बोधन देते हुए सभी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम का संचालन– संयोजन प्रदीप जाजू, भक्तराम जी एवं सुधा ठाकुर ने किया.