बिहार में सम्राट युग

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में आज यानि बुधवार से सम्राट चौधरी युग आरंभ हो गया है. पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है. सम्राट चौधरी बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जीतन राम मांझी और चिराग पासवान समेत कई बड़े नेताओं ने भाग लिया.


पटना, 15 अप्रैल 2026. सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह पटना के लोक भवन में बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बिहार के राजनीतिक इतिहास में यह पहली है, जब बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है. सम्राट चौधरी के साथ ही जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. आज सिर्फ इन तीन नेताओं का ही शपथ ग्रहण हुआ, जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली है .

‘ तंत्र – मंत्र से बिहार में बनी सरकार’! तेजस्वी के नए सियासी राग ने छेड़ा सियासी बहस

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश के सत्ताधारी गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि आज जो लोग सत्ता में बैठकर लंबी चौड़ी बातें करते हैं, उन लोगों को बिहार की चिंता नहीं है. इससे उन्हें कोई मतलब ही नहीं है . तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार के किसान परेशान हैं, फसलें बर्बाद हो रही है. कानून व्यवस्था को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. अस्पतालों में दवा नहीं, शिक्षा का हाल बदहाल है. तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि नई एनडीए सरकार’ तंत्र – मंत्र से बनाई गई है और इसमें जनता के जनादेश की अनदेखी की गई है . राजद नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि नीतीश कुमार सीधे भाजपा की गोद में बैठे हैं. बिहार की जनता सब देख रही है. उन्होंने कहा था, जहर खा लेंगे लेकिन बीजेपी आरएसएस के साथ कभी नहीं रहेंगे. इसका क्या हुआ ?