कटी पतंग के मांझे ने ली एक फौजी सिपाही की जान.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ के साथ स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती की रिपोर्ट.

हैदराबाद,14 जनवरी,2024. हैदराबाद महानगर के लंगर हाउज पुलिस क्षेत्र में एक आर्मी जवान कोटेश्वर रेड्डी जब अपने एक्टिवा बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था कि रास्ते में कटी हुई एक पतंग का चाइनीज मांझा उनके गले से लिपट गया और उनका गला बुरी तरह से कट गया. हालांकि उपचार के लिए इस आर्मी जवान को अस्पताल तो ले जाया गया लेकिन उनकी इलाजरत हालत में मौत हो गई. इस प्रकार इस फौजी जवान कोटेश्वर रेड्डी की जान चली गई. जानकारी मिलने पर पुलिस मृतक शव को डॉक्टरी परीक्षण के बाद आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम स्थित उनके पैतृक गांव पेद्दावेलथरू सम्मान सहित ले जाया गया जहां उनकी अंतिम संस्कार कर दी गई. लोग अब यह चर्चा कर रहे हैं कि यहां के बाजारों में बिना रोक-टोक बिक रहे चाइनीज मांझे पर संबंधित विभाग के अधिकारी रुक क्यों नहीं लग पाती है? हालांकि पुलिस इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है. इस प्रकार मकर संक्रांति के खुशनुमा पर्व पर रविवार की शाम मातम में बदल गया.