ओडिशा में BJP जो चाहती हैं, BJD वही करती है : मल्लिकार्जुन खरगे

भुबनेश्वर _ शीर्ष बिंदु _मल्लिकार्जुन खरगे.

🔹 BJD ने मोदी सरकार की मिलीभगत से सबसे अधिक नुकसान ओडिशा के आदिवासियों का किया है । दलितों और कमजोर तबकों का नुकसान किया है ।

🔹 नवीन पटनायक और दिल्ली में मोदी सरकार दोनो मिल कर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन लूट रहे है । जिसके बीच ओडिशा के किसान, मज़दूर, आदिवासी, दलित और गरीब लोग तबाह हो रहे हैं ।

🔹 ओडिशा में 45 लाख से अधिक नौजवान बेरोज़गार हैं । 2 लाख 36 हज़ार पद विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े हैं ।

🔹 2005-06 से जब BJD-BJP सरकार बनी तो वादा किया था कि हर ब्लाक में वो 35% Irrigations Facilities 2011-12 तक देंगे । 20 साल से वादा अधूरा है ।

🔹 BJD सरकार का वायदा था कि राज्य में सभी 314 ब्लॉकों में COLD STORAGE सुविधाएं मिलेंगी । लेकिन 20 साल बाद भी वो वायदा अधूरा है ।

🔹 आज ओडिशा को एक ऐसा व्यक्ति चला रहा है जिसका ओडिशा से कोई लेना-देना नहीं हैं । सारे BJD के MP, MLA एक अफ़सर के आगे नतमस्तक हैं । ये ओडिशा के लोगों के स्वाभिमान को गहरा धक्का है ।

🔹 पिछले दो दशकों में राज्य में खनन घोटाला और 20 हजार करोड़ रुपये का चिटफंड जैसे बड़े घोटाले हुए जिसमें BJD BJP के नेता शामिल थे। इनको दबा दिया गया ।

जल्द चुनाव होने वाले है, तो हमें राज्य और केंद्र दोनों जगह ऐसी सरकार चुननी है, जो लोगों को अधिकार दे, न्याय की रक्षा करें, ना की उनके अधिकार छीने । ये केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है ।