आसपास वाली दुकानों के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि कुमारी आंटी को सोशल मीडिया पर मशहूर होने की सजा मिली है . लोग पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट.
हैदराबाद,1 फरवरी,2024.
सोशल मीडिया सेंसेशन इस महिला का फूड स्टॉल पुलिस ने बंद कर दिया था. वे लोगों के बीच कुमारी आंटी के नाम से विख्यात हैं . कुमारी आंटी हैदराबाद में चावल और चिकन, मटन की दुकान चलाती हैं. वह पिछले दो महीना में वायरल हो गई और लोग बड़ी संख्या में वहां इकट्ठा होने लगे थे. जिसकी वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम लगने लगा . इस कारण पुलिस ने उनका फूड स्टॉल बंद करवा दिया. जबकि आसपास वाली दुकानों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई. ऐसा कहा जा रहा है कि महिला को सोशल मीडिया पर मशहूर होने की सजा मिली. लोग पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर आलोचना कर रहे हैं . यह मामला जब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तो खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्होंने पुलिस डीजीपी और शहरी विकास मंत्रालय से अपने फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया. दरअसल, हैदराबाद के मधापुर में रैदुराम ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए मंगलवार को कुमारी आंटी का फूड स्टॉल बंद करवा दिया था. इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें कुमारी आंटी से इस फूड स्टॉल को कहीं और ले जाने को कहा था. उल्लेखनीय है कि कुमारी आंटी मधापुर में आईटीसी कोहिनूर चौरास्ते के पास सड़क किनारे अपना फूड स्टॉल लगती हैं, जिस पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ होती है . हालांकि ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं के चलते अनेक लोगों ने शिकायत की थी .