
रायबरेली सीट से लोकसभा में 6 कार्यकाल पूरा करने के बाद संसद के उच्च सदन में यह उनका पहला कार्यकाल है. सोनिया गांधी 15 फरवरी को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान करते हुए राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेशन फाइल किया था .

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 20 फरवरी, 2024. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन ली गई है. रायबरेली सीट से लोकसभा में 6 कार्यकाल पूरा करने के बाद सांसद के उच्च सदन में यह उनका पहला कार्यकाल है . सोनिया गांधी ने 15 फरवरी को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते हुए राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेशन फाइल किया था . सोनिया गांधी के अलावा राजस्थान से भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुने गए हैं . राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं. इसके साथ कांग्रेस के 6 और भाजपा के 4 सांसद हो जाएंगे.
जबकि मध्य प्रदेश से बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. इसमें बीजेपी के एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंशीलाल गुर्जर के नाम शामिल है. वहीं, कांग्रेस के अशोक सिंह को भी निर्विरोध चुना गया है.

खबर है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा को भी गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा का सांसद चुना गया है.