
( भाजपाई ने भरी हुंकार )
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ के साथ अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट.
संबलपुर/हैदराबाद, 27-02- 2024. बिजली वितरण करने वाली कंपनी टाटा पावर के खिलाफ पिछले दिनों संबलपुर में बिजली उपभोक्ताओं के साथ भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी के जिला महासचिव अनिल कुमार बेहेरा की अध्यक्षता एवं डॉ प्रमोद कुमार रथ की अगुवाई में भारी संख्या में भाजपाई और बिजली उपभोक्ताओं ने विरोध सभा में शामिल हुए. विरोध सभा को बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ प्रमोद कुमार रथ, समीर रंजन, सुशांत पुरोहित, दामोदर कर, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल, मानस रंजन बक्शी,कर्नल प्रभात पंडा व अन्नपूर्णा बारिक, भारती पंडा, रुनू प्रधान सहित अनेक भाजपा नेताओं ने संबोधित किया. आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में संबलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी समेत बिजली उपभोक्ताओं ने शिरकत की. बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा नेता डॉ प्रमोद कुमार रथ ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के बजाय बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर उन्हें परेशान करने में लगी है. उन्होंने कहा कि बिजली बकाया बिल वसूली करते वक्त वसूली कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से रंगदारी और स्मार्ट मीटर जबरन लगाने को कहा जा रहा है. अगर टाटा पावर यही नीति अपनाती रही तो आगामी दिनों में बिजली उपभोक्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी. विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल, सुभश्री मिश्र, विपिन भाटिया, सरोज दलपत, शंभू बरेलिया, मुकेश जरीवाल, दिलीप शर्मा, अनूप मिश्र, और प्रभासनी दास सेमत कई अन्य भाजपाई मौजूद थे.
