राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में ” इंडिया” अलायंस ही जीतेगा
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
पटना/हैदराबाद, 1 मार्च, 2024. बीबीसी के साथ एक विशेष बातचीत में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ” इंडिया” अलायंस बिखर गया है, लेकिन यह अलायंस अब फिर अपने स्वरूप में आ रहा है. उन्होंने भाजपा की जीत को लेकर किए जा रहे दावे को खारिज करते हुए कहा कि मीडिया तो बिल्कुल डरपोक है. लालू प्रसाद यादव ने कहा, ” सब मीडिया बिका हुआ है. मोदी– मोदी सिर्फ उनके मन में है, लेकिन इस बार मोदी नहीं आएंगे. इंडिया ही जीतेगा . दरअसल, ” इंडिया अलायंस को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इस गठबंधन के कई हम साथी इससे निकल गए हैं . इनमें सबसे प्रमुख है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार . एक समय नीतीश कुमार ” इंडिया अलायंस के अहम स्तंभ माने जा रहे थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है .इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ( आरएलडी) भी एनडीए में शामिल हो गई है. एक समय विपक्ष की राजनीति के अहम चेहरा माने जाने वाले लालू प्रसाद यादव अपनी बीमारी के कारण उतने सक्रिय नहीं नजर आते हैं. हालांकि उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कमान संभाल रखी है. अभी हाल ही में BBC के साथ बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने अपनी बातें खुलकर राखी और इंडिया अलायंस का पक्ष भी सामने रखा. उन्होंने कहा, सभी इकट्ठे हो रहे हैं. जो निकल गए, निकल गए, देखने में लग रहा है कि निकल गए, लेकिन जनता नहीं निकली है, लोग ही निकले हैं. लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी को लेकर भी भविष्यवाणी की, बोले, मोदी इस बार नहीं जीतेंगे. उधर, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ” इंडिया” गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी . लेकिन पिछले दिनों उन्होंने भी यह घोषणा कर दी कि वे बंगाल में अकेले ही चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में भी शामिल होने से इनकार कर दिया था. कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भी ममता बनर्जी पर आक्रामक रवैया अपनाया हुआ है. दरअसल, संदेशखाली की घटना को लेकर तो कांग्रेस के कई प्रादेशिक नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. एक समय विपक्षी गठबंधन की सूत्रधार रही ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने से क्या असर पड़ेगा? इसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने दावा किया कि ममता बनर्जी” इंडिया” अलायंस से नहीं निकलेगी, वे साथ ही रहेगी. एक समय ऐसा लग रहा था कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों पर समझौता नहीं हो पाएगा लेकिन पिछले दिनों ” इंडिया” अलायंस को उस समय सफलता मिली, जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर समझौता हो गया . फिर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच भी दिल्ली और गुजरात में समझौता हुआ. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राहुल गांधी की यात्रा को लेकर हो रही आलोचना पर जब लालू यादव से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की कमजोरी नहीं है. लालू प्रसाद यादव ने कहा,बैठे रहने से काम नहीं चलता है. जन जागरण करना पड़ता है. लोगों को हमेशा जगाना पड़ता है. उन्होंने इससे इनकार किया कि राहुल गांधी सबको साथ लेकर नहीं चल रहे हैं. हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा, अब समय नहीं है. सीटों का बंटवारा करके तैयारी कीजिए. लालू प्रसाद यादव ने इंटरव्यू के दौरान नलिन वर्मा के साथ मिलकर लिखी अपनी किताब ” गोपालगंज टू रायसिना ” पर भी चर्चा की. उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर और डॉक्टर लोहिया के साथ ही जगदेव प्रसाद उनके आदर्श रहे हैं. जगदेव प्रसाद के बारे में उन्होंने कहा, शोषितों के लिए उन्होंने कुर्बानी दी. लालू प्रसाद यादव ने बताया कि कैसे जगदीश प्रसाद को गरीबों के पक्ष में भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई थी . उन्होंने कहा यह सब आदर्श पुरुष हैं हमारे ” यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी यादव कभी इस मुद्दे पर समझौता कर लेंगे? लाल यादव कहते हैं, तेजस्वी यादव सांप्रदायिक ताकतों से कभी समझौता नहीं करेगा.