
आज यानी गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में चल रही है. हनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची देर रात तक जारी कर देगी. पहले चरण में कांग्रेस 110 से ज्यादा अलग-अलग राज्यों के प्रत्याशियों के नाम सूची जारी कर सकती है…
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
नई दिल्ली/हैदराबाद,7 मार्च, 2024. लोकसभा चुनावों को लेकर सभी सियासी दलों में मंथन चल रहा है. इसी कड़ी में आज यानी गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में चल रही है. अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर देगी. पहले चरण में कांग्रेस 110 से ज्यादा अलग-अलग राज्यों के प्रत्याशियों के नाम सूची जारी करेगी. सूत्रों की मानें, तो पाली सूची में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली समेत दक्षिण के राज्यों की कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर फैसला होना है . हालांकि कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्र को यह भी बताते हैं कि इस सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर भी आज देर रात तक प्रत्याशी का फैसला हो जाएगा . केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के बाद तय किए गए नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है. कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अलग-अलग राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी में तय किए गए नाम चुनाव समिति के सदस्यों के सामने रखे जाएंगे. उसके बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को सियासी मैदान में उतारा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है. इसके अलावा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का भी टिकट पहली लिस्ट में फाइनल किया जा सकता है. कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से पहली सूची में टिकट दिया जा सकता है. वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से टिकट दिया जाना तय है . जबकि मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी चुनावी मैदान में उतरने की कवायद चल रही है. सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह से लेकर कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और सज्जन सिंह वर्मा को पहली लिस्ट में टिकट जाने की बात कही जा रही है. सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में दो बड़े नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन में बहुत बारीकियों से अध्ययन कर रही है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पार्टी इस बार ” इंडिया” गठबंधन में बड़ी ही मजबूती के साथ सियासी मैदान में उतरी है. यही वजह है कि पार्टी न सिर्फ जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देगी, बल्कि जातीयता के आधार पर भी टिकटों का फैसला तय करेगी, ऐसा माना जा रहा है. इसके अलावा यह भी तय क्या जा रहा है कि ज्यादातर सांसदों को इस बार फिर से टिकट दिया जाए. फिलहाल कांग्रेस की 16 सदस्यों वाली केंद्रीय चुनाव समिति ऐसे ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज देर रात तक 110 कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी.