आसनसोल से भाजपा की उम्मीदवारी तय होने से पहले भी पवन सिंह कई बार आरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाता चुके थे. तस्वीरों में वह भगवा गमछा ओढ़े नजर भी आए. साथ ही बड़े नेताओं के साथ तस्वीर को प्रसारित किया. वहीं, नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के बाद मुख्यमंत्री बनने पर वह उनसे मिलने गए और शुभकामनाएं दी .
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.
पटना/हैदराबाद, 13 मार्च, 2024. भोजपुरी सिने स्टार और गायक पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा की टिकट न तो कह दिया, लेकिन लोकसभा चुनावी महासमर में उतरने की संभावना को ना नहीं कहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने समर्थकों से बात करते हुए कहा है कि मां से किया वादा पूरा करने के लिए वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने अपने फैंस से समर्थन भी मांगा है. पवन सिंह आरा के हैं और यहीं से भोजपुरी स्टार बनने का सफर पूरा किया . मां से किया का जिक्र करके उन्होंने आरा लोकसभा क्षेत्र से चुनावी महासमर में उतारने के भी संकेत दिए हैं. कहां जा रहा है कि राजद भी उनसे संपर्क में है .

कुछ दिन पहले वायरल हुआ पवन सिंह का वीडियो
आसनसोल की टिकट को ना कहने के बाद उनका एक वीडियो भी प्रसारित हुआ था, जिसमें वह कह रहे हैं कि चुनाव तो वह लड़ेंगे, लेकिन कब, कहां, कैसे और किस पार्टी से लड़ना है, यह बाद की बातें हैं. आसनसोल से भाजपा की उम्मीदवारी तय होने से पहले भी पवन सिंह कई बार आरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाता चुके थे . तस्वीरों में वह भगवा गमछा ओढ़े नजर भी आए. साथ ही बड़े नेताओं के साथ तस्वीर को प्रसारित किया. उधर नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के बाद मुख्यमंत्री बनने पर वह उनसे मिलने गए और बधाई दी. उनके करीबियों का कहना है कि वह हर विकल्प खुला रखना चाहते हैं. परिस्थिति वश वह कह रहे हैं कि बिहार झारखंड कहीं से भीचुनाव लड़ सकते हैं,लेकिन हर कोई चाहता है कि पवन सिंह आरा से चुनाव लड़े . भोजपुरी स्टार की इन बातों के मायने – मतलब भी खूब निकल जा रहे हैं.
भाजपा में पवन सिंह की डगर कठिन
2014 से पहले आरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जमीन बहुत मजबूत नहीं थी. एनडीए से यह सीट जदयू के खाते में थी और पार्टी की मीना सिंह 2009 में चुनाव जीती थी . एनडीए से अलग होने के बाद 2014 में बीजेपी ने यहां से राजकुमार सिंह को मौका दिया. नरेंद्र मोदी की लहर और सांसद आरके सिंह के क्षेत्र में किए गए कार्य एवं उनकी स्वच्छ छवि ने आरा में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. अब देखना यह है कि भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह अगर राष्ट्रीय जनता दल से टिकट टिकट हासिल करते हैं और आरा से चुनाव लड़ते हैं तो स्थिति क्या बनेगी ?