हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ के साथ संबलपुर से नगर संवाददाता अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट.
संबलपुर / हैदराबाद, 14 मार्च,2024.देश के प्रमुख संस्थानों में अग्रणी आईआईएम संबलपुर में पिछले दिनों टेडेक्स टॉक्स के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रतिष्ठित जनों का समागम हुआ. अपने-अपने क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त विद्वानों ने उपस्थित विद्यार्थियों के बीच अपने संघर्ष और कामयाबी से जुड़े विभिन्न पहलुओं का खुलासा किया. बताओ ने ‘ एक मूड स्माइल ‘ थीम के तहत अपना विजन छात्रों के समक्ष साझा करते हुए कहा कि किस प्रकार से उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद वास्तविक सफलता प्राप्त की. कार्यक्रम के मुख अतिथि डॉ सरिता मिश्र कोल्हे मुख्य आयकर आयुक्त संबलपुर के अलावा बेस्टसेलिंग लेखक और सोशल इंफ़्लूयंसर निखिल चांदवानी, दूरदर्शी मार्केटिंग लीडर व बिजनेस रणनीतिकार नमिता तिवारी,मास्टर एनएलपी और सम्मोहन चिकित्सा प्रशिक्षक मृणाल चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कॉस्मेटिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुरक्षित बतिना, अग्रणी मार्केटियर देवन भल्ला तथा इमामी लिमिटेड के एवीपी व प्रमाणित ईएसजी विशेषज्ञ अंकुर चतुर्वेदी प्रमुख नाम है. जबकि कार्यक्रम में उद्बोधन देने वालों में सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान श्रद्धांजलि सामंत राय, भारतीय नौसेना में कमांडर व हथियार विशेषज्ञ रंजन भट्टाचार्य और संसद में उद्बोधन देने वाले ओड़िशा के आइकन छात्र अनमोल अंकिता जैसे वक्ता भी शामिल थे .इस मोके पर आईआईएम संबलपुर के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर महादेव जायसवाल ने कहा, ” टेडेक्स ” आईआईएम संबलपुर सिर्फ एक रूटीन प्रोग्राम नहीं है, बल्कि यह एक गहन अनुभव है, जो विचारों को उजागर कर दिमागों को प्रेरित करता है एवं इनोवेशन की ताकत का जश्न मनाता है . जबकि विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं की एक विविध श्रृंखला के साथ, यह कार्यक्रम बौद्धिक जिज्ञासा जगाता है. वहीं, छात्रों के बीच सार्थक संबंधों को बढ़ावा देता है . इस तरह प्रोग्राम उन्हें अपने सामने मौजूद आसमान को और व्यापक बनाने, उनकी भावनाओं को चुनौती देने व जटिल मुद्दों की अधिक सूक्ष्म समझ के साथ विकसित करने के लिए उत्साहित करता है . इस दौरान विद्यार्थियों को विचारोतेजक बातचीत और नेटवर्किंग के अवसर भी मिलते हैं. इन अर्थों में यह एक ऐसा प्लेटफार्म बन जाता है जहां व्यक्ति ज्ञान साझा कर सकते हैं, धारणाओं को चुनौती दे सकते हैं और सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहलुओं पर सहयोग कर सकते हैं. आयोजित कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य,कर्मचारी एवं आमंत्रित अतिथि व बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे.