
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
हैदराबाद, 14 मार्च, 2024. यहां के भोलाराम में स्थित राष्ट्रपति निलयम में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एवं अंतिम दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समापन पर एक बहुभाषीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. अलग – अलग जगहों से आए हुए महिला कवयित्रों ने आयोजित इस बहुभाषीय कवि सम्मेलन में अपनी समसामयिक काव्य रचना सुनाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया. इस बहुभाषीय कवि सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति निलयम की प्रबंधक रजनी प्रिया ने किया. खबर है कि पहले दिन हैंडलूम एग्जीबिशन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई एवं अंतिम दिन बहुभाषीय कभी सम्मेलन के बाद समापन हुआ.आयोजित कवि सम्मेलन में चर्चित कवयित्री डॉक्टर प्रेमलता श्रीवास्तव, कवयित्री सुधा ठाकुर व रुबी मिश्र समेत अरुंधति कुलकर्णी और अन्य कवयित्रियों ने समसामयिक रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर विवश कर दिया. धन्वाद के उपरांत तभी आमंत्रित कवयित्रीओं को सम्मानित किया गया.