राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है कि प्रत्याशी चयन के लिए लालू प्रसाद अधिकृत किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा इसका निर्णय जल्द ही होगा . उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन दलों की बैठक में सीटों पर सहमति की प्रक्रिया जारी है.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.
पटना/हैदराबाद, 20 मार्च, 2024. राष्ट्रीय जनता दल संसदीय बोर्ड ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन के साथ ही जिन सीटों पर चुनाव लड़ना है उनके संबंध में निर्णय लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया गया है . बुधवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित रावड़ी आवास में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई . जिसमें संसदीय बोर्ड के सभी नेता शामिल हुए. बैठक करीब आधे घंटे चली.
‘ लालू प्रसाद अधिकृत किए गए’
बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि प्रत्याशी चयन के लिए लालू प्रसाद अधिकृत किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा इसका निर्णय जल्द ही होगा .
क्या पारस — सहनी और फातमी आएंगे ?
उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन लोगों की बैठक में सीटों पर सहमति की प्रक्रिया जारी है. वहीं पशुपति पारस, अली अशरफ फातमी और मुकेश सहनी से जुड़े एक सवाल पर सिद्दीकी ने कहा कि आज की बैठक में इन तीनों नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है. हमारी पार्टी सभी समान विचारधारा और सिद्धांत वाली पार्टी के साथ तालमेल करेगी .